Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: चमत्कार! मोहनलाल की फिल्म ने पहले दिन बनाया महारिकॉर्ड, कमाई देख ‘करुप्पु’ की फुली सांस!

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: मोहन लाल की दृश्यम 3 ने रिलीज के पहले ही दिन छप्परफाड़ कमाई करके साउथ के साथ बॉलीवुड को हिला दिया है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने सबसे बड़ी टेंशन सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' की बढ़ाई है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1

Picture Credit: Google

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: तमिल एक्टर मोहन लाल ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि, अगर स्टोरी और एक्टिंग में दम हो तो रिकॉर्ड बनते भी हैं और टूटते भी हैं।  ‘दृश्यम 3’ फिल्म को  21 मई 2026 को रिलीज किया गया था। पहले ही दिन फिल्म के ऑडियंस ने जबरदस्त रिव्यू दिए। जिसके कारण ऑपनिंग डे पर  इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ते हुए  सूर्या और तृषा कृष्णन की साउथ पिल्म ‘करुप्पु’ के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। ये साल की पहली ऐसी तमिल फिल्म बन गई है, जिसने ऑपनिंग डे पर महा रिकॉर्ड बनाकर पूरे टॉलीवुड- बॉलीवुड को चौंका दिया है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’ फिल्म का बजट  100 करोड़ के आस-पास है। ऑपनिंग डे पर  इस फिल्म ने मलयालम भाषा में 15.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 5506 शोज से हुई है। वहीं, भारत में दृश्यम 3 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 18.37 करोड़ रुपए रहा है। इसके साथ ही विदेशों में इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने 15.85 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। मोहन लाल की इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की मूवी का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 48.37 करोड़ रुपए है। ये फिल्म हाफ सेंचुरी से चूकी जरुर है। लेकिन इसने साबित कर दिया है कि, थिएटर पर सिर्फ ‘दृश्यम 3 ‘का राज चलेगा। दृश्यम 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं। ये मूवी तमिल, तेलुगु, कन्नड़ , मलयालम और हिन्दी भाषा में रिलीज की गई है।

मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’ ने  सूर्या-तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ की बढ़ाई टेंशन

आपको बता दें, 15 मई 2026 को साउथ सुपर स्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ को रिलीज किया गया था। पहले दिन इसका टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 28 करोड़ के आस-पास था। कोर्ट रुम और दैविए शक्ति पर आधारित ये फिल्म सिर्फ तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज हुई है। इसके बाद भी ये रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन लगता है कि, अब करुप्पु की टेंशन बढ़ाने मोहन लाल की दृश्यम 3 आ गई है। पहले ही दिन इसने 48 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके देश और दुनियाभर के थिएटर्स को हिला दिया है।

 

Exit mobile version