Drishyam 3 Movie Review: क्या मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ एक बार फिर बनेगी मास्टरपीस ? टिकट बुक करने से पहले जाने ओरिजनल रिव्यू

Drishyam 3 Movie Review: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की 'दृश्यम 3' रिलीज हो गई है। इस बार भी ऑडियंस को क्राइम के साथ जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिल रहा है। इस वीकेंड अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो इसके रिव्यू जानें।

Drishyam 3 Movie Review

Picture Credit: Google

Drishyam 3 Movie Review:  सस्पेंस और क्राइम की सबसे बेस्ट फिल्म में दृश्यम और इसकी फ्रेंचाइजी की गिनती होती है। अजय देवगन की की ‘दृश्यम’ के दोनों भाग हिट रहे हैं। ये बॉलीवुड भी साउथ की रिमेक थी। एक बार फिर से साउथ सुपर स्टार मोहनलाल ऑरिजनल ‘दृश्यम 3’ लेकर आए हैं। इस मूवी को 21 मई 2026 को रिलीज कर दिया गया है। मोहन लाल के 66वें जन्मदिन पर रिलीज हुई इस फिल्म के फर्स्ट रिव्यू आ चुके हैं। इस मूवी को हिन्दी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। इस वीकेंड अगर आप भी देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले ये जानें क्या इस बार ये सस्पेंस फिल्म ऑडियंस पर असर छोड़ पाई है या नहीं।

Drishyam 3 Movie Review: ‘इस फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत अच्छा है

मोहन लाल की दृश्यम 3 के रिव्यू देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 𝐑𝐚𝐡𝐮𝐥 𝐃𝐮𝐝𝐞 नाम के यूजर ने लिखा, ‘इस फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत अच्छा है। दृश्यम सीरीज़ की पिछली फिल्मों की तरह ही, रोमांचक, तनावपूर्ण पल, संगीत वाकई लाजवाब है। जॉर्जकुट्टी के रूप में मोहनलाल का अभिनय हमेशा की तरह बेहतरीन है 2026 का अब तक का सबसे बेहतरीन इंटरवल ब्लॉक’

 

मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’ में ऑडियंस को  तेलुगु डबिंग बेहद खराब  लगी

वहीं, एक्स पर Man of Fiction नाम के यूजर ने दृश्यम 3 का रिव्यू देते हुए लिखा, मलयालम और दृश्यम जैसी फिल्मों की खासियत वाली पटकथा- बस सेटअप, सेटअप और बस सेटअप।पिछली फिल्मों के मुकाबले ज़्यादा यथार्थवादी लगती है, लेकिन रोमांच अभी भी बरकरार है।वेंकटेश गारू की जगह मोहनलाल गारू को देखना थोड़ा अजीब लगता है।- तेलुगु डबिंग बेहद खराब है।

पिछले पार्ट से बेस्ट निकली ‘दृश्यम 3’

Swayam Kumar Das नाम के यूजर ने दृश्यम 3 की स्टोरी और फर्स्ट-सेकंड हाफ की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही इसके दोनों पार्ट्स से बेस्ट बताया है।

 

‘मलयालम सिनेमा की इंडस्ट्री हिट बनने के लिए पूरी तरह तैयार’

Bollywood Lite नाम के एक्स हैंडल से दृश्यम 3 के रिव्यू देते हुए लिखा गया है कि, ‘मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3′ अपने पहले ही वीकेंड में मलयालम सिनेमा की इंडस्ट्री हिट बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा जाने वाला है।’

‘दृश्यम 3 निकली मास्टरपीस’

Om नाम के एक्स हैंडल से दृश्यम 3 के रिव्यू देते हुए इसे मास्टरपीस बताया गया है। इसके साथ ही लिखा, ‘दृश्यम 3 ने प्रशंसकों की हर उम्मीद को पूरा किया और उससे भी कहीं बढ़कर… रोमांचक कहानी, शानदार ट्विस्ट, गहन भावनाएं और मोहनलाल का बेहतरीन अभिनय। हर दृश्य आपको बांधे रखता है और क्लाइमेक्स तो दिमाग हिला देने वाला है। बुद्धिमत्ता, सस्पेंस और सिनेमाई प्रतिभा का एक बेजोड़ मिश्रण। मलयालम सिनेमा ने एक बार फिर कमाल कर दिया है।’

मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’ की स्टोरी क्या है?

मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’ को लगभग 100 करोड़ के बजट से जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनाया गया है। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइज़ी सबसे पहले ये ही लेकर आए थे। फिल्म की कहानी पिछले पार्ट से आगे बढ़ती है। फिल्म की शुरुआत में ही लिखकर आता है “The Past Never Stays Silent” यानी की अतीत कभी शातं नहीं रहता है। जॉर्जकुट्टी यानी की मोहन लाल पिछली बार तो परिवार को पुलिस से बचा लेते हैं। लेकिन इस बार फंस जाते हैं। इसमें मोहनलाल के अलावा अंसिबा हसन और मुरली गोपी जैसे बड़े कलाकार हैं। इसकी एडवांस बुकिंग 28 करोड़ से ज्यादा है।

Exit mobile version