Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: क्या मोहन लाल की तेज बुद्धि में उलझा ऑडियंस का दिमाग? ‘दृश्यम 3’ की कमाई में करोड़ों की गिरावट

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: मोहन लाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' की कमाई में गिरावट आ गई है। जिसके कारण काफी सवाल उठने लगे हैं।ओपनिंi डे पर तबाही मचाने वाली ये मूवी करोड़ो की गिरावट से आगे बढ़़ी है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2

Picture Credit: Google

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: साउथ एक्टर मोहन लाल की फिल्म ‘दृश्यम 3 ‘का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। 21 मई 2026 को इसके रिलीज होते ही ऑडियंस के रिव्यू की बाढ़ आ गई। काफी लोगों ने इसके सस्पेंस की तारीफ की थी।  इसका असर ऑपनिंग डे की 48 करोड़ से ज्यादा की कमाई में साफ देखने को मिला।  दूसरे दिन भी फैंस कुछ ऐसे ही उम्मीद कर रहे थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोहन लाल की सस्पेंस क्राइम थ्रिलर मूवी की कमाई गिर गई। जिसे देखकर लोगों को लग रहा है कि,  क्या इस बार सस्पेंस में ऑडियंस उलझ कर रह गई है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2 कितना हुआ?

मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन 11.05 करोड़ रुपए कमाए हैं। ये कलेक्शन 4886 शोज से हुआ है। विदेशों में मोहन लाल की ये मूवी टोटल 45 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, ‘दृश्यम 3’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 76.18 करोड़ रुपए हो गया है। ऑपनिंग डे पर भारत में इसकी 15.85 करोड़ रुपए कमाई थी। वहीं, दूसरे दिन ये घटकर 11.05 करोड़ रह गयी है। करोड़ों की गिरावट मेकर्स को टेंशन में डाल सकती है। दृश्यम 3 सबसे ज्यादा मलयालम भाषा में देखी जा रही है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ के कलेक्शन गिरने के कारण

मोहन लाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई में दूसरे दिन लगभग 30 फीसदी की गिरावट को दर्ज की गई है। कुछ लोग इसका कारण पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु को मान रहे है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि, इस बार के सस्पेंस में कुछ खास नहीं है। ऑडियंस पहले से ही इस तरह का क्लाइमैक्स देख चुकी है। दृश्यम 3 के मिश्रित रिव्यू को इसका जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस फिल्म का डायरेक्शन जीतू जोसेफ ने किया है। वहीं, इसका बजट 100 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। वीकेंड पर मेकर्स को मोहन लाल की दृश्यम 3 से बहुत सारी उम्मीदें हैं।

 

 

Exit mobile version