Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: संडे को चला मोहनलाल का जादू, ताबड़तोड़ कलेक्शन से बनाया महा रिकॉर्ड

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: मोहन लाल की 'दृश्यम 3' ने रविवार को जबरदस्त कमाई की है। जिसके बाद ये बहुत जल्द 150 करोड़ के कलेक्शन तक पहुंचने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' मूवी से है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4

Picture Credit: Google

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4:  सस्पेंस थ्रिलर की सबसे बेस्ट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का पार्ट 3 जब से आया तब से सिनेमाघरों में हलचल मचाए हुए है।  साउथ एक्टर मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’  ने रिलीज के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की है। जिसके कारण इसका कलेक्शन 150 करोड़ तक पहुंचने वाला है। ये वीकेंड  इसके लिए बहुत अच्छा रहा है। दृश्यम 3 का  मुकाबला तमिल फिल्म करुप्पु से है। दोनों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4 कितना हुआ?

दृश्यम 3 का बजट 100 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म ने रविवार को 13.95 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 5270 शोज से हुई है। भारत में मोहन लाल की मूवी 63.34 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं विदेशों में अभी तक इसका ओवरसीज कलेक्शन 78 करोड़ रुपए रहा है। दृश्यम 3 की टोटल वर्ल्ड वाइड कमाई 141.34 करोड़ रुपए है। ऑपनिंग डे पर इसका कलेक्शन 15 करोड़ से ज्यादा का था। इसके बाद इसमें गिरावट जरुर दर्ज की गई है। लेकिन फिर भी फिल्म काफी अच्छा  प्रदर्शन कर रही है। मलयालम भाषा में इसे सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।दृश्यम 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’ पर ‘करुप्पु’ का कितना पड़ा असर?

दृश्यम 3 और करुप्पु दोनों ही तमिल फिल्में हैं। यही कारण है कि, दोनों के बीच का मुकाबाल काफी बड़ा है। सूर्या और तृषा कृषणन की करुप्पु फिल्म ने रविवार को 14.45 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, मोहन लाल की दृश्यम 3 ने 13.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। सूर्या की फिल्म की कमाई बेशक ज्यादा है लेकिन ये मोहन लाल की मूवी पर कुछ खास असर नहीं डाल सकी है। क्योंकि ये अपनी  पहले की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। बहुत जल्द 150 करोड़ के कलेक्शन में शामिल हो जाएगी।

Exit mobile version