Diljit Dosanjh ने सतलुज शूटिंग के दौरान कभी नहीं लिया था रीटेक, किरदार में ढलने के लिए 7-8 महीने में बदला लुक, जानें डिटेल्स

Diljit Dosanjh: सतलुज पर बैन के बीच आखिर निर्देशक ने एक्टर के प्रोफेशन और फीस को लेकर क्या कहा था जो चर्चा में है। आइए जानते हैं फिल्म के लिए किस तरह से उन्होंने तैयारी की थी जो निश्चित तौर पर तारीफ के लायक है।

Diljit Dosanjh

Photo Credit- Google Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh: पंजाबी एक्टर और सिंगर जो अपनी फिल्म सतलुज को लेकर फिलहाल कंट्रोवर्सी में फंसे हुए हैं। वहीं इस सबके बीच पंजाब 98 के नाम से रिलीज होने वाली सतलुज के निदेशक ने इस बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए थे जिनका इंटरव्यू फिलहाल चर्चा में है। दरअसल निर्देशक ने कहा था कि जसवंत सिंह खालरा के लुक में नजर आने के लिए दिलजीत दोसांझ ने 7 से 8 महीने तक काम किया था। इस दौरान अपनी दाढ़ी बढ़ाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म में रीटेक नहीं लिया था। आइए जानते हैं डिटेल्स जो निश्चित तौर पर फैंस के लिए काफी स्पेशल है।

सतलुज किरदार और फीस के लिए Diljit Dosanjh ने क्या किया शॉकिंग

सतलुज फिल्म को लेकर बात करते हुए रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जब हनी त्रेहान ने दिलजीत को जसवंत सिंह खालरा की कहानी सुनाई, तो दिलजीत ने तुरंत इस रोल के लिए हां कर दी। उन्होंने किरदार के असली रूप ढलने के लिए किसी नकली दाढ़ी का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि 7-8 महीने तक अपनी असली दाढ़ी बढ़ाई। दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म के लिए कोई तय फीस या पैसे नहीं मांगे। उन्होंने कहा कि वह इतने बड़े और महत्वपूर्ण व्यक्ति का किरदार निभाने के लिए पैसों की मांग नहीं कर सकते। उन्होंने फीस का फैसला पूरी तरह डायरेक्टर पर छोड़ दिया।

जानें सतलुज के लिए क्यों दिलजीत दोसांझ को नहीं लेना पड़ा था रीटेक

दिलजीत दोसांझ की सतलुज फिल्म को लेकर की तैयारी बहुत पक्की थी। दूसरे एक्टर्स की वजह से शूटिंग में देरी होने पर भी उन्होंने सब्र रखा। वह अपनी स्क्रिप्ट इतनी अच्छी तरह याद करके आते थे कि उनकी एक्टिंग की वजह से कभी कोई रीटेक करना पड़ा। शूटिंग के दौरान जब भी सीन्स के बीच में समय मिलता, तो दिलजीत गहरी ध्यान लीन हो जाते थे। उनके इस शांत स्वभाव और काम के प्रति समर्पण ने हनी त्रेहान पर बहुत गहरी छाप छोड़ी।

गौरतलब है कि 3 साल पहले यह फिल्म रिलीज होने वाली थी लेकिन सीबीएफसी द्वारा हरी झंडी न मिलने की वजह से यह ठंडे बस्ते में चली गई। आखिरकार यह ओटीटी प्लेटफार्म G5 पर आई लेकिन 48 घंटे के बीच तक इस पर शैडो बैन कर दिया गया है।

 

 

 

Exit mobile version