---Advertisement---

Diljit Dosanjh: द टुनाइट शो में पहुंच जिमी फॉलन को पंजाबी सिखाने लगे दिलजीत, वीडियो शेयर कर लिखा ये

Diljit Dosanjh: द टुनाइट शो का एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें दिलजीत जिमी फॉलन को पंजाबी सिखाते दिख रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 18, 2024 11:55 पूर्वाह्न

Diljit Dosanjh
Follow Us
---Advertisement---

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अब कोई आम सिंगर ही नहीं बल्कि जाने-माने सितारे बन गए हैं, जिन्हें लोग देश में ही नहीं विदेश में भी सुनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यहीं अब दिलजीत दुनियां के एक और बड़े मंच पर पहुंच गए हैं जहां दुनियां भर से बड़ी-बड़ी हस्तियां आती हैं। दरअसल सिंगर ने हाल में “द टुनाइट शो” में अपना डेब्यू किया है और आए दिन वहां की कोई न कोई लेटेस्ट विडियो शेयर कर रहे हैं। यहीं अब दिलजीत ने शो के BTS विडियो शेयर की है जिसमें वह जिमी फॉलन के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

Diljit Dosanjh ने सिखाई जिमी फॉलन को पंजाबी

हाल में “द टुनाइट शो” के होस्ट जिमी फॉलन ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ एक फनी विडियो शेयर किया है। अपनी इस फनी विडियो में दोनों काफी ज्यादा मस्ती करते दिख रहे हैं। इसी बीच दिलजीत जिमी को पंजाबी सिखाते और उनसे कहलवाते हैं “पंजाबी आ गई ऑय…शास्त्रीय काल।” जिमी अपने इस पंजाबी अंदाज से काफी खुश होते हैं और जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

जिमी फॉलन ने कैप्शन में लिखी ये बात

यहीं आपको बता दें जिमी फॉलन विडियो में सिर्फ पंजाबी बोलते ही नहीं दिख रहे बल्कि उन्होंने दिलजीत से सच में पंजाबी सीख ली है। जिससे उन्होंने विडियो को पोस्ट करने के साथ-साथ उसके नीचे कैप्शन लिखा “शास्त्रीय काल! दिलजीत दोसांझ।

कब आएगा शो?

इसी के साथ अगर बात की जाए कि, “द टुनाइट शो” का यह एपिसोड कब ऑन एयर किया जाएगा जिसमें दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे तो, आपको बता दें अमेरिका में यह एपिसोड 17 जून 2024 को ब्रॉडकास्ट किया जएगा। यहीं इंडिया में इसकी रिलीजिंग डेट 18 जून बताई जा रही है।

फिल्मों में भी धूम मचा चुके हैं दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ केवल अपने गानों से ही नहीं मूवीज में अपनी शनदार एक्टिंग से भी हर किसी का दिल जीत चुके हैं। इसी के साथ आपको बता दें, हाल में सिंगर को कृति सेनन के साथ क्रू और परिणीति चोपड़ा के साथ अमर सिंह चमकीला में देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026

Toxic

अप्रैल 15, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 27

अप्रैल 15, 2026

Dacoit Box Office Collection Day 5

अप्रैल 15, 2026

Bobby Deol

अप्रैल 15, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026