Diljit Dosanjh का कनाडा कॉन्सर्ट में विवाद के साथ दिख रहा प्यार, जानें पंजाबी सिंगर की दुनियाभर में हो रही चर्चा?

Diljit Dosanjh: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ 'ऑरा वर्ल्ड टूर' के कारण पूरे कनाडा में छाए हुए हैं। उनका ये कॉन्सर्ट विवादों के साथ इमोशनल घटना से जुड़ा हुआ है। इस लाइव शो के बाद पंजाबी सिंगर 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म में दिखेंगे।

Diljit Dosanjh

Picture Credit: Google

Diljit Dosanjh: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के जरिए खबरों में छाए हुए हैं। कनाडा में इनके लाइव कॉन्सर्ट को काफी प्यार मिल रहा है। इसके साथ ही विवाद भी खड़े हो रहे हैं। दिलजीत का ये कॉन्सर्ट 23 अप्रैल 2026 से शुरु हो चुका है और 31 मई 2026 तक होगा। लेकिन ये लाइव कॉन्सर्ट विवादों के साथ दिल छूने वाली घटनाओं के कारण चर्चा में आ गया है। जिसके कारण दिलजीत की दुनियाभर में चर्चा हो रही है।

Diljit Dosanjh के कनाडा लाइव कॉनर्स्ट की क्यों हो रही चर्चा?

कनाडा में दिलजीत दोसांझ के इस लाइव कॉनर्स्ट के बीच कुछ इमोशन तो कुछ विवादों से भरी खबरें सामने आयी हैं। अभी हालहि में पंजाबी सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को पोस्ट किया था। जिसमें वो एक ऑडियंस में खड़ी दिव्यांग महिला को स्टेज पर बुलाते हैं और उसके साथ गाना गाने लगते हैं। ये पल बेहद भावुक करने वाला था। यही कारण है कि, नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया में पंजाबी सिंगर की जमकर तारीफ की है। दिलजीत दोसांझ का ये कॉन्सर्ट तारीफ के साथ विवादों में भरा रहा है।अभी हालिह में दिलजीत दोसांझ वैंकूर में कॉन्सर्ट कर रहे थे। लेकिन तभी उनके शो में कुछ खालिस्तानी आ गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने दिलजीत दोसांझ को बीजेपी और RSS का एजेंट बताया था। माहौल तनावपूर्ण होने के बाद सिक्योरिटी ने खालिस्तानियों को बाहर निकाला था। लेकिन इन तमाम विवाद के बाद भी दिलजीत शोज कर रहे हैं।

 ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’  के बाद दिलजीत दोसांझ  इस फिल्म से मचाएंगे खलबली

आपको बता दें, दिलजीत दोसांझ ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के बाद सिनेमा घरों में छाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी मूवी ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को इम्तियाज अली बना रहे हैं। ये फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद की एक दर्दभरी कहानी को दिखती है। मूवी में नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना जैसे बड़े कलाकर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में  दिलजीत दोसांझ लीड रोल में  नजर आएंगे।

Exit mobile version