---Advertisement---

क्यों फेस वॉश लगाने से दूर रहती थी Disha Patani, 33 साल की ‘वेलकम टू द जंगल’ एक्ट्रेस से जानें सिंपल ब्यूटी टिप

Disha Patani: 33 की उम्र में अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस की बात करें तो वह फंस के बीच अक्सर चर्चा में होती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर वह किस होम रिमेडी का इस्तेमाल करती थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Disha Patani
Follow Us
---Advertisement---

Disha Patani: जब बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस की बात होती है तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में वेलकम टू द जंगल हीरोइन का नाम टॉप पर शुमार है। जी हां हम बात कर रहे हैं दिशा पटानी की जो आज यानी 13 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। 33 साल की एक्ट्रेस जब भी बिकनी में दिखती हैं तो कहर बरपाती हैं और उनके फैंस उन्हें लेकर किस कदर दीवाने हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। क्या आपको पता है कि उनकी खूबसूरती का असली सीक्रेट क्या है जहां आजकल बच्चे फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे समय में दिशा पाटनी ने लंबे समय तक इससे खुद को दूर रखा था।

जानिए Disha Patani से क्या रहा उनके लिए ब्यूटी सीक्रेट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो पुराना है लेकिन इसमें दिशा पटानी ब्यूटी टिप्स देती नजर आती हैं उनसे जब इस बारे में पूछा जाता है तो कि क्या कभी होम रिमेडी को इस्तेमाल की हुई है तब वह कहती है कि मैं जब 12वीं क्लास में थी तब तक बेसन और दही का इस्तेमाल करती थी मैं फेस वॉश का इस्तेमाल नहीं करती थी। मां का कहना था बेसन लगाओ केमिकल नहीं और मुझे लगता है कि यह मेरे लिए काम किया। यह स्किन का फर्क हो सकता है लेकिन यह मेरे लिए काफी सही रहा।

जानिए बेसन के चौंकाने वाले फायदे

दिशा पटानी से हटके अगर बेसन की आपकी स्किन के लिए फायदे की बात करें तो यह एक घरेलू उपचार है जो एक क्लींजर और फेस पैक के रूप में काफी ज्यादा कारगर है। यह आपके चेहरे से एक्स्ट्रा तेल को हटाने और टैनिंग दूर करने के लिए फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल ड्राई स्किन से लेकर ऑइली स्किन तक कर सकते हैं।

दही का इस्तेमाल क्यों है फायदेमंद

इसके साथ ही अगर दही की बात करें तो यह आपकी स्किन को हाइड्रेटेड करता है और मॉइश्चराइजर का काम करता है। इससे मुंहासे से बचाव और एंटी एजिंग के तौर पर यह आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026