---Advertisement---

Divyanka Tripathi क्या जून में ट्विंस को देंगी जन्म? गाइनेकोलॉजिस्ट से जानें पहले 3 महीने छिपाने के पीछे का साइंस

Divyanka Tripathi: टीवी सीरियल्स में नजर आने वाली दिव्यांका मां बनने वाली है और ऐसे में जून में बच्चे आने की संभावना बताई जा रही है। क्या आपको पता है कि आखिर प्रेगनेंसी छुपाने के पीछे डॉक्टर की क्या राय होती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 19, 2026 3:00 अपराह्न

Divyanka Tripathi
Follow Us
---Advertisement---

Divyanka Tripathi: टीवी की पापुलर एक्ट्रेस जो अपने बहू वाले किरदार को लेकर काफी चर्चा में रही है अब रियल लाइफ में मां बनने वाली है। शादी के 10 साल के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया के साथ प्रेगनेंसी की घोषणा कर चुकी है। हालांकि पिछले लंबे समय से प्रेगनेंसी को लेकर अटकलों का बाजार लगातार गर्म था लेकिन इस सब के बीच बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी पुष्टि कर दी गई है। वहीं इस सबके बीच एक तरफ यह चर्चा में है कि जून में वह ट्विंस को जन्म देने वाली है। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको पता है कि पहले तिमाही में क्यों प्रेगनेंसी को गुप्त रखा जाता है।

Divyanka Tripathi ने 10 साल बाद लिया मां बनने का फैसला

दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया के साथ अपनी प्रेगनेंसी फोटोशूट शेयर करते हुए लोगों को खास सरप्राइज देती हुई दिखी। फोटोज में दोनों व्हाइट ड्रेस में ट्विन करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा, “10 साल बाद कहानी में एक नया नोट। कुछ चीज जल्दबाजी के लिए नहीं होते बल्कि वह एक दूसरे के साथ मिलकर तैयार होने के बाद होते हैं और ठीक जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो चुकी है जिंदगी उसमें सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देता है। अभी इस एहसास में डूबे हुए हैं अब भी बेवजह मुस्कुरा रहे हैं दिल में कृतज्ञ लिए हुए हम उम्मीद से हैं।”

श्रद्धा आर्या की तरफ से कमेंट को देख लोग बनाने लगे बात

वहीं रिपोर्ट की माने तो कहा जा रहा है कि दिव्यांका त्रिपाठी जून में ट्विंस को जन्म देने वाली हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। फैंस इसे लेकर बातें बनाने लगे जब एक पोस्ट पर श्रद्धा आर्या ने पिंक और ब्लू दिल इमोजी को शेयर किया था।

डॉक्टर ने प्रेग्नेंसी छिपाने की क्यों दी सलाह

वहीं अगर दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेगनेंसी हटकर गाइनेकोलॉजिस्ट से जाने कि आखिर पहली तिमाही में हर किसी को खुशखबरी देने से बचने की सलाह क्यों दे जाती है। इस बारे में गाइनेकोलॉजिस्ट ने कहा कि नजर लगने के पीछे की साइंस समझते हैं। डॉक्टर की माने तो पहले 3 महीने काफी रिस्की होते हैं। हेल्दी है या नहीं हार्टबीट से पहले मिसकैरेज का रिस्क 20 से 25% होता है। काफी हद तक यह डॉक्टर के कंट्रोल में भी नहीं होता है। 12 हफ्ते के बाद इंप्लांटेशन कंप्लीट होता है और ऐसे में डॉक्टर पहली तिमाही में प्रेगनेंसी को छुपाने की सलाह देते हैं। अगर फैमिली और रिलेटिव सपोर्टिव है और हर एक रिस्क के लिए तैयार है तो आप इसे शेयर कर सकते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026