---Advertisement---

Diwali 2023: कियारा और परिणीति के अलावा ये फेमस सेलिब्रिटीज मनाएंगी अपने ससुराल में पहली दिवाली, देखें पूरी लिस्ट

Diwali 2023: बॉलीवुड के यह सितारे शादी के बंधन में बनने के बाद पहली बार मना रहे हैं, एक दूसरे के साथ दिवाली

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 11, 2023 1:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Diwali 2023: देशभर में दिवाली की धूम मची हुई है। बता दें कि रविवार के दिन दिवाली मनाई जाएगी। ऐसे में क्या आम क्या खास सभी लोग इस त्यौहार का पूरे साल पर बेसब्री से इंतजार करते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिरकार वह कौन से कलाकार या फेमस सेलिब्रिटीज हैं, जो शादी के बाद पहली बार दिवाली मनाने जा रहे हैं।

वरुण तेज–लावण्या त्रिपाठी

साउथ इंडियन की मोस्ट पापुलर एक्ट्रेस लावण्य त्रिपाठी और वरुण तेज हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। बता दें कि इन्होंने 1 नवंबर 2023 को इटली में शादी की। ऐसे में यह सबसे नया कपल है, जोकि पहली बार एक साथ पति-पत्नी के तौर पर दिवाली मनाएंगे।

राघव चड्ढा –परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारों में से एक परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में शादी की थी। बता दें कि दोनों ने सितंबर 2023 के महीने में उदयपुर में शादी रचाई थी। ऐसे में पंजाबी ससुराल में परिणीति की यह पहली दिवाली होने वाली है। इस बार वह अपने पति और ससुराल वालों के साथ दिवाली इंजॉय करती हुई नजर आने वाली हैं।

सोनाली सहगल–आशीष सजनानी

प्यार का पंचनामा फिल्म से फेमस हुई एक्टर सोनाली सहगल ने भी इसी साल जून में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष के साथ सात फेरे लिए थे। बता दें की शादी के बाद यह दोनों कपल्स भी अपनी पहली दिवाली एक साथ मनाने जा रहे हैं।

कियारा आडवाणी–सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल और सबसे क्यूट कपल माने जाने वाले कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ ने भी इसी साल एक दूसरे से शादी की थी। जिसके बाद अब वह अपनी पहली दिवाली मनाने जा रहे हैं। बता दें कि इन दोनों ने ही दिवाली से पहले दिल्ली में एक साथ करवा चौथ का त्यौहार भी मनाया था। जानकारी के लिए बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फरवरी 2023 के महीने में एक दूसरे से शादी रचा ली थी।

स्वरा भास्कर –फहद अहमद

बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात चल रही है। तो बता दें कि अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में सपा के नेता फहद अहमद से शादी की है। बता दें कि इन दोनों ने फरवरी 2023 के महीने में एक दूसरे के साथ शादी की। ऐसे में स्वरा और फहद भी शादी के बाद पहली बार एक दूसरे के साथ दीवाली मनाएंगे। हाल ही में उनके घर में एक नन्हे बच्चे ने जन्म भी लिया है।

अथिया शेट्टी–केएल राहुल

90s के सुपरस्टार रहे सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और फेमस क्रिकेटर केएल राहुल ने भी इसी साल जनवरी के महीने में एक दूसरे से शादी की। हालांकि यह कपल एक दूसरे के साथ दिवाली पर साथ में मौजूद नहीं रहेंगे। क्योंकि केएल राहुल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बिजी हैं। तो वहीं अथिया शेट्टी अपने माता-पिता के साथ मुंबई में हैं।

हंसिका मोटवानी–सोहेल कथूरिया

साउथ इंडियन और बॉलीवुड में फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने बीते साल यानी कि दिसंबर 2022 में एक मशहूर बिजनेसमैन के साथ शादी की थी। इसके बाद अब दोनों पति-पत्नी एक साथ दिवाली का त्यौहार मनाने जा रहे हैं। हालांकि अब लगभग उनकी शादी को 1 साल होने वाला है। लेकिन यह दिवाली उनकी पहली दिवाली होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026