---Advertisement---

‘हिमेश रेशमिया आर्केस्ट्रा कर…’ बिलियन मार्केट कैप वाली कंपनी Starbucks के ब्रांड एंबेसडर बनने का टूटा Dolly Chaiwala का सपना! देखें लोगों के मजेदार रिएक्शन

Dolly Chaiwala: डॉली चायवाला को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर आई कि वह Starbucks इंडिया के ब्रांड एंबेसडर हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी ने सच्चाई बताई तो सोशल मीडिया पर लोग मजे लेने लगे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 17, 2025 12:02 अपराह्न

Dolly Chaiwala
Follow Us
---Advertisement---

Dolly Chaiwala: डॉली चायवाला जिसे शोहरत के मामले में आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। नागपुर में चाय बेचकर सुनील पाटिल ने अपने अलग अंदाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है और उनकी कमाई हजारों में होती है। अचानक वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं और लोग उन्हें लेकर मजे ले रहे हैं। दरअसल 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी Starbucks को लेकर बीते दिन एक खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी कि उन्होंने Dolly Chaiwala को ब्रांड एंबेसडर के तौर पर नियुक्त किया है। वहीं बाद में स्टारबक्स की तरफ से इस खबर को खारिज कर दिया गया लेकिन लोग मजे लेने में पीछे नहीं है।

डॉली चायवाला को लेकर क्या आई खबर

दरअसल Starbucks के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जब डोली चायवाला का नाम सामने आया तो खबर वायरल हो गई। यह खबर आने पर कि स्टारबक्स इंडिया ने उन्हें अपना एंबेसडर बना लिया है तब कंपनी ने ऑफिशियल जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी का Dolly Chaiwala यानी सुनील पार्टी से किसी तरह का कोई ब्रांड कोलैबोरेशन नहीं हो रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी जिसमें स्टारबक्स के कॉफी कप पर डोली चायवाला का नाम लिखा हुआ था सुनील पाटिल जिसके बाद खबर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई।

Starbucks ने Dolly Chaiwala के सपने को इस तरह तोड़ा

इस फोटो को एक ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया था, “डोली चाय वाला स्टारबक्स इंडिया के ब्रांड एंबेसडर हैं।” वहीं टाटा Starbucks ने यह कहकर अफवाहों पर विराम लगा दिया कि “हाल की बातचीत के मद्देनजर हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि टाटा स्टारबक्स का भारत में कोई आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नहीं है। इसके साथ ही कहा गया कि हमारा डॉली चायवाला के साथ कोई भी कोलैबोरेशन नहीं है। एक थर्ड पार्टी की तरफ से बनाया गया मीम जिसे फॉर्मल कैंपेन के तौर पर देखा जा रहा है।”

Starbucks और डॉली चायवाला के कोलैब पर लोगों ने लिए मज़े

निश्चित तौर पर Starbucks के इस बयान के बाद Dolly Chaiwala का सपना टूट गया और सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर रिएक्शन लेने में पीछे नहीं है। एक यूजर ने कहा डॉली चायवाला और स्टारबक्स कोंबो ऐसा है जैसे हिमेश रेशमिया हंस जिमर के साथ आर्केस्ट्रा कर रहा हो। तो वही एक यूजर ने कहा क्या यह सच है मैं मर गया तो एक यूजर ने कहा तो कुछ मिनट के फेम के बाद डोली चाय वाला खत्म हो गया। ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026