---Advertisement---

Dream Girl 2: आयुष्मान और अनन्या की फिल्म को देख लोग हो रहे हंसते-हंसते लोटपोट, जानिए देखने के बाद क्या बोली पब्लिक

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए आ गई है। फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में है। लोग फिल्म को पसंद भी कर रहे हैं और इसे हिट बता रहे हैं। अब यह देखना है कि यह फिल्म कितनी कमाई करती है और वीकेंड तक यह फिल्म कितने आंकड़े को पार कर पाती है। वहीं फिल्म की कहानी को लोग फैमिली एंटरटेनर बता रहे हैं जिसे आप अपनी फैमिली के साथ देखने के लिए जा सकते हैं। आयुष्मान और अनन्या की फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से क्रेज था।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 25, 2023 11:10 पूर्वाह्न

dream girl 2
Follow Us
---Advertisement---

Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2‘ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और वही अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया है और पूजा अपनी आवाज ही नहीं अपने लोक से भी लोगों को इंप्रेस करने के लिए आ गई है। सिनेमाघरों में लोग इस फिल्म को देखने के बाद सीटियां बजाने को मजबूत हो गए हैं और लोगों का कहना है कि यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है जो फैंस को निश्चित तौर पर पसंद आएगी। आप इसे फैमिली के साथ वीकेंड पर इंजॉय कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर फिल्म की कमाई को लेकर क्या लगाई जा रही है उम्मीद और क्या है इस फिल्म को लेकर लोगों का नजरिया।

फैमिली एंटरटेनर है यह फिल्म

जहां तक पब्लिक रिव्यू की बात करें तो फिल्म को लोग फैमिली एंटरटेनर बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह फिल्म आपको काफी हसाएगी। आयुष्मान खुराना की पूजा के किरदार में आवाज और उनके लुक को देख लोग काफी इंप्रेस हो रहे हैं और उन्होंने इस बात को साबित कर दिया कि उनसे बेहतर इस किरदार को कोई नहीं निभा सकता है।आयुष्मान की इस फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं और उसे हिट बता रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म जल्द 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

सीट पर बांधकर रखेगी यह फिल्म

पब्लिक रिव्यू की बात करें तो जहां गाने और टीजर में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की जोड़ी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि दोनों के बीच की कोई केमिस्ट्री नहीं है लेकिन फिल्म की कहानी ऐसी है जो आपको सीट पर बंधे हुए रखेगी। आप इसे फुल इंजॉय कर सकते हैं। फिलहाल इस फिल्म को देखने के लिए लोगों के बीच काफी क्रेज हो रहा है। इस कॉमेडी फैमिली एंटरटेनर फिल्म को लोग काफी एंजॉय भी कर रहे हैं।

ओपनिंग डे पर हो सकती है फिल्म की इतनी कमाई

जहां तक इस फिल्म की कमाई की बात करें तो माना जा रहा है की ओपनिंग डे पर यह फिल्म करीब 9 से 10 करोड़ की कमाई कर सकती है लेकिन इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि फिल्म के आंकड़े कल ही जारी किए जाएंगे। वहीं अब तक ड्रीम गर्ल 2 के लिए 1 लाख से ज्यादा टिकट बिक बिक चुके हैं और फिल्म लगभग 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। बता दें कि 2019 में आई फिल्म राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी ड्रीम गर्ल का सीक्वल है जिसमें आयुष्मान और अनन्या के अलावा कई स्टार्स नजर आ रहे हैं जिसमें राजपाल यादव से लेकर अन्नू कपूर तक जलवा दिखा रहे हैं।

लोग कर रहे हैं इस तरह के कमेंट्स

https://twitter.com/Roma7777Roma/status/1694943671316304370?t=FcIrlHbnOSnJtr5U7ws02Q&s=19
https://twitter.com/Vikashmewada16/status/1694943515690819988?t=Gw4QzjlmAlMn46rlSRkLgQ&s=19

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026