---Advertisement---

क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है Drishyam 3 और Mohanlal, जानने के बाद Ajay Devgn के फैंस हुए उत्साहित

Drishyam 3: मोहनलाल की दृश्यम 3 की अनाउंसमेंट हुई तो सोशल मीडिया पर अजय देवगन के फैंस भी क्रेजी नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर जो फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2025 5:42 अपराह्न

Drishyam 3
Follow Us
---Advertisement---

Drishyam 3: अगर Ajay Devgn की हिट फिल्मों की बात करें तो इसमें दृश्यम 3 का नाम टॉप पर शुमार है। 2015 में दृश्यम आने के 2 साल बाद दृश्यम 2 ने भी लोगों के दिलों को जीतने में कोई कमी नहीं रहने दी। हालांकि इस सबके बीच Drishyam 3 की अनाउंसमेंट मोहनलाल की तरफ से कर दी गई है। यह निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से काम नहीं है और फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों के लिए वाकई काफी खास है। ऐसे में दृश्यम 3 की डेवलपमेंट निश्चित तौर पर अजय देवगन फैंस के लिए भी काफी खास है।

Ajay Devgn से हटके Mohanlal की Drishyam 3 की हुई घोषणा

मोहनलाल ने एक तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अतीत कभी चुप नहीं रहता दृश्यम 3 की पुष्टि।” बता दे कि अजय देवगन से हटके साउथ में Mohanlal की दृश्यम 2013 में रिलीज हुई थी तो दृश्यम 2 2021 में आई थी। अब ऐसे में 4 साल के बाद Drishyam 3 को लेकर आई खबर निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए खास है। ऐसे में अब Ajay Devgn की फिल्म की कब अनाउंसमेंट होती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। इतना तो तय है कि मोहनलाल की इस अनाउंसमेंट के बाद अजय देवगन के फैंस क्रेज़ी नजर आ रहे हैं।

Mohanlal की Drishyam 3 की घोषणा सुन क्या बोल रहे हैं Ajay Devgn फैंस

सोशल मीडिया पर दृश्यम टीम की अनाउंसमेंट सुनने के बाद अजय देवगन के फैंस इसलिए उत्साहित हो गए क्योंकि उनका मानना है कि बहुत जल्द हिंदी में भी दृश्यम 3 की अनाउंसमेंट हो सकती है। इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “हम भी आ रहे हैं फिर तो।” बाकी यूजर्स भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए दिखे हैं।

गौरतलब है कि Drishyam 3 को लेकर फैंस से काफी प्यार मिला है और इस फ्रेंचाइजी फिल्म का खुमार लोगों पर लगातार बरकरार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026