Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: मोहन लाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का साउथ के साथ नॉर्थ की ऑडियंस को भी बेसब्री से इंतजार था। इसके दोनों पार्ट बहुत हिट रहे हैं। यही कारण है कि, अजय देवगन ने भी इसके रिमेक में काम किया और बड़ी हिट दीं। दृश्यम एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है। लेकिन लगता है कि, इसका तीसरा पार्ट कुछ खास असर ऑडियंस पर नहीं डाल पा रहा है। ‘दृश्यम 3’ को 22 मई 2026 को रिलीज किया गया था। ऑपनिंग डे पर इसके रिव्यू और कलेक्शन अच्छा था। लेकिन बढ़ते दिनों के साथ इसकी कमाई गिरती चली जा रही है। सोमवार को भी इसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। रिलीज के पांच दिनों के अंदर इस फिल्म के बिगड़ती हालत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5 कितना हुआ?
दृश्यम 3 का बजट 100 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म ने सोमवार को 7.35 करोड़ की कमाई की थी। ये कलेक्शन 4684 शोज से हुआ है। रविवार को 13.85 करोड़ कमाने वाली मोहन लाल की ये सस्पेंस साउथ मूवी आधी कमाई पर आ गई है। भारत में ये फिल्म टोटल कलेक्शन 71.74 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, ओवरसीज में ये कमाई 84.40 करोड़ रुपए है। विदेशों में दृश्यम 3 बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसका टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 156.14 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। अपना बजट निकला कर ये प्रॉफिट की तरफ जा रही है। लेकिन सोमवार की कम हुई कमाई को देख मेकर्स की थोड़ी सी टेंशन बढ़ गई है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
मोहन लाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ के गिरते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के संभावित कारण
आपको बता दें, मोहन लाल की मूवी दृश्यम 3 के सोमवार को हुए कम कलेक्शन के कई कारण हैं। मंडे को वर्किंग डे होता है, जिसके कारण फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि, डायरेक्टर जीथू जोसेफ ने इस बार भी वही पुराना वाला सस्पेंस रखा है। जिसके कारण फिल्म कमजोर पड़ती दिख रही है। फैंस दृश्यम 3 से माइंड-ब्लोइंग ट्विस्ट से भरे क्लाइमैक्स की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन शायद उन्हें उम्मीद के मुताबिक ऐसा नहीं मिला। वहीं, सूर्या और तृषा कृष्णन की ‘करुप्पु’ को भी इसका एक कारण माना जा रहा है।मोहन लाल की ये फिल्म अभी सिर्फ मलायलम, तमिल, तेलगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई है। फैंस इसके हिन्दी में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
