---Advertisement---

Dunki Drop 3: ‘निकले थे कभी हम घर से’ गाने को जारी कर शाहरुख खान ने बयां किया ‘दर्द’, सुनकर फैंस भी हुए इमोशनल

Dunki Drop 3: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी का गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है और फैंस इसे देखने के बाद हैरान रह गए हैं। हम बात कर रहे हैं आज ही गाना 'निकले थे कभी हम घर से' की जिसे सोनू निगम की आवाज ने खास बनाई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 1, 2023 4:10 अपराह्न

Dunki Drop 3
Follow Us
---Advertisement---

Dunki Drop 3: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपकमिंग फिल्म ‘डंकी‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही है और इसकी कहानी भी काफी अलग है। लोग इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में शाहरुख खान ने फैंस को खास तोहफा दिया है। उन्होंने फिल्म का दूसरा गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’ जारी किया है जिसे देखने के बाद आप काफी इमोशनल हो जाएंगे। कहने में दो राय नहीं है कि शाहरूख इस बार अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं और यही वजह है कि फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

शाहरुख खान ने कहीं ये बात

इस गाने की जानकारी देते हुए शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “आज ऐसे ही दिल में आया यह गाना तो आपके साथ शेयर कर रहा हूं। राजू और सोनू नाम से ही लगते हैं कि अपने ही कोई होंगे और यह गाना जो दोनों ने बनाया है यह भी अपनों का है। अपने घर वालों की यादों का है। अपनी मिट्टी का है अपने देश की बाहों में सुकून मिलने का है। हम सब कभी ना कभी अपने घर से, गांव से, शहर से दूर निकल जाते हैं जिंदगी बनाने के लिए। लेकिन दिल हमारा अपने घरों में ही रहता है। देश में ही रहता है। मेरा फेवरेट डंकी से डंकी ड्रॉप 3 निकले थे कभी हम घर से सॉन्ग आ गया है।”

आखिर क्यों खास है यह गाना

जहां तक ‘निकले थे कभी हम घर से’ गाने की बात करें तो इसे सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के म्यूजिक प्रीतम के हैं तो लिरिक्स जावेद अख्तर के हैं।।राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में 21 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है। जहां तक इस फिल्म की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, वूमन ईरानी, विक्की कौशल मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026