---Advertisement---

Dunki OTT Release: साल की तीसरी फिल्म से सुनामी लाने की तैयारी में SRK, इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे इतने करोड़ में राइट्स

Dunki OTT Release: शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान तीसरी बार 1 साल के अंदर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं। फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज बरकरार है। फैंस इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं लेकिन रिलीज से पहले ही इसके ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2023 11:40 पूर्वाह्न

Dunki OTT Release
Follow Us
---Advertisement---

Dunki OTT Release: साल की शुरुआत शाहरुख खान ने ‘पठान‘ फिल्म से की थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। वहीं दूसरी फिल्म ‘जवान’ से शाहरुख खान एक बार फिर तबाही मचा रहे हैं और फिल्म 1000 करोड़ के कलेक्शन को पार करने के लिए तैयार है। वहीं शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस सब के बीच किंग खान के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज से पहले ही क्रेज लगातार बरकरार है और इसे देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने इस पर दाव लगा दी। फिल्म के राइट्स बिक चुके हैं।आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

इस प्लेटफॉर्म पर करें एंजॉय

हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन इतना बताया जा रहा है कि रिलीज से पहले ही डंकी के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जिओ सिनेमा ने शाहरुख खान की फिल्म पर भरोसा दिखाते हुए इसे करोड़ों में खरीद लिया है। अब रिलीज के बाद आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ सिनेमा पर इंजॉय कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर आप इस फिल्म को फ्री में देख सकते हैं।

इतने करोड़ में बिके डंकी के राइट्स

अगर ‘डंकी’ फिल्म की बात कर तो जिओ सिनेमा ने 155 करोड़ में इसके ओटीटी राइट्स को खरीदे हैं। वहीं सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स की बात करें तो इसे 230 करोड़ में खरीदा गया है। अगर इस आंकड़े की माने तो फिल्म रिलीज से पहले ही 155 करोड़ की कमाई कर चुकी है। राजकुमार हिरानी को इस फिल्म से काफी उम्मीद है और कहा जा रहा है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। शाहरुख खान का क्रेज लगातार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और ऐसे में यह खबर भी किसी ट्रीट से कम नहीं है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह फिल्म क्रिसमस 2023 पर सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी तक इस पर सस्पेंस बरकरार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026