---Advertisement---

Ek Din Teaser: जुनैद खान साई पल्लवी की फिल्म को लेकर बायकॉट की मांग, खूबसूरत लव स्टोरी क्या सैयारा को दे पाएगी टक्कर

Ek Din Teaser: आमिर खान के बेटे जुनैद खान की एक दिन का टीजर जारी किया गया जिसे देखकर यूजर्स ट्रोल करने लगे हैं और बॉयकॉट की मांग करते दिखे। आइए जानते हैं क्यों सैयारा से होने लगी तुलना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 16, 2026 1:21 अपराह्न

Ek Din Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Ek Din Teaser: आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन‘ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है जिसका पोस्टर बीते दिन जारी किया गया। यह लगातार ट्रोल हो रही है। इस सब के बीच जुनैद खान और साई पल्लवी की एक दिन टीजर भी जारी कर दिया गया लेकिन इसे देखते हैं एक बार फिर से यूजर्स तिलमिला उठे हैं। बॉयकॉट की मांग करने लगे। आइए जानते हैं क्यों लोग सैयारा से भी इसकी तुलना करते हुए दिखे हैं। जानिए इसे लेकर लोग क्या कहते हुए नजर आए हैं जहां कुछ लोग रीमेक को सुनकर पहले ही माथा पकड़ बैठे हैं।

Ek Din Teaser में दिखी साई पल्लवी और जुनैद खान की खूबसूरत लव स्टोरी

आमिर खान ने एक दिन टीजर को शेयर करते हुए लिखा, “कुछ कहानियों को समय की जरूरत नहीं होती है।” सुनील पांडे के निर्देशन में बनने वाली फिल्म के टीजर की बात करें तो जुनैद खान की आवाज आती है कि “तुम्हारी मुस्कुराहट मुझे बहुत अच्छी लगती है मैं तुम्हारा दिल जीतूंगा या नहीं यह नहीं पता पर वह सपने ही क्या जो पहुंच के बाहर ना हो।” इसके बाद साई पल्लवी कहती है, “फिल्मों में कितना जादू होता है मैजिकल लेकिन असली जिंदगी में कभी ऐसा नहीं होता।” जिस पर जुनैद खान कहते हैं, “कभी-कभी होता है जादू।” यह टीजर खूबसूरत है।

जुनैद खान की एक दिन टीजर ने गरमा दिया माहौल

एक दिन को लोग ऑफीशियली थाई फिल्म वनडे का रीमेक बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे लेकर माथा पकड़ लिए। आमिर खान को ट्रोल करने लगे। जहां एक यूजर ने कहा अरे भाई यह तुम्हारा लौंडा हीरो मैटीरियल नहीं है तो एक ने कहा कोई तो बताएं कि इसे देखने के लिए हम सिनेमा घर में क्यों जाए। एक ने कहा बाप बेटे दोनों मूवी कॉपी करते हैं। इतना पैसा लगाते हो मूवी में तो स्टोरी भी खुद से बना लिया करो। एक ने कहा बायकॉट।

एक दिन क्या सैयारा की तरह कर पाएगी कमाल

वहीं इस सबके बीच एक दिन टीजर को देखकर एक यूजर ने लिखा, “एक दिन सैयारा लाल सिंह के बीच सिर्फ इतना फर्क है एक दिन ऑफिशल रीमेक है।” वहीं क्या एक दिन सैयारा की तरह कमाल दिखा पाएगी क्योंकि सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही उस रिकॉर्ड को हासिल किया है जो किसी भी लव स्टोरी के लिए एक माइलस्टोन है। दरअसल यह भारत में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। बता दे कि जुनैद खान और साई पल्लवी की एक दिन 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026