---Advertisement---

India vs Pakistan WCL मैच के लिए क्या Elvish Yadav ने पैसे के लिए किया पोस्ट, शादी की अफवाहों के बीच क्यों लोग कहने लगे ‘देश का गद्दार’

Elvish Yadav: शादी की अफवाहों के बीच एल्विश यादव भारत-पाकिस्तान WCL मैच को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट लिखा लेकिन इसे लेकर हंगामा शुरू हो गया। उन्हें विवादों का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2025 3:45 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: यह सच है कि एल्विश यादव फैंस के दिलों जान में बसते हैं और लोगों के बीच उनकी किस कदर पापुलैरिटी है यह बताने की जरूरत नहीं है। इस सब के बीच India vs Pakistan WCL मैच को लेकर उन्होंने एक ऐसा पोस्ट करने की गलती कर दी जिसे लेकर उन्हें बवाल का सामना करना पड़ रहा है। वह एक बार फिर से विवादों के बारे में हैं और उन्हें गद्दार और पैसे के लिए पेट ट्वीट करने जैसा आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर पोस्ट भी वायरल हो रहा है जिसे Elvish Yadav टीम का बताया जा रहा है। इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आइए जानते हैं आखिर क्यों विवादों में आए एल्विश यादव वो भी ऐसे समय में जब उनकी शादी चर्चा में है।

क्या है Elvish Yadav की कंट्रोवर्सी जिसने लोगों को किया हैरान

एल्विश यादव की कंट्रोवर्सी की बात करें तो लोगों का कहना है कि इंडिया वर्सेस पाकिस्तान WCL क्रिकेट मैच के लिए उन्होंने पेड प्रमोशन करने की जुर्रत की। पहलगाम टेरर अटैक के बाद लोगों के बीच पाकिस्तान को लेकर किस कदर विरोध है इसे लेकर Elvish Yadav को लोग पाखंडी और फेक देशभक्त बोल रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह सिर्फ नेशनलिज्म का दिखावा के लिए पाकिस्तान रिलेटेड कंटेंट प्रमोट करते हैं। हालांकि तमाम विवादों के बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।

क्यों विवादों के घेरे में आए एल्विश यादव

X चैनल से इस पोस्ट को शेयर किया गया और कहा गया Elvish Yadav की देशभक्ति कितनी है वह आप इस पोस्ट से समझ लीजिए। पूरे देश में तमाम लेफ्ट और राइट के लोग पाकिस्तान के साथ इस मैच को न होने की बात कर रहे थे लेकिन एल्विश यादव ने पेड ट्वीट किया था कितनी शर्म की बात है कि इन लोगों को नेशनलिज्म पैसा देखकर बदल जाता है। इसे लेकर विवाद के बाद टीम की तरफ से ऑफिशियल जानकारी देते हुए बताया गया था कि एल्विश के अकाउंट में जो पोस्ट किया गया था वह उनके मैनेजर ने किया था जिसकी उन्हें खबर नहीं थी लेकिन वह विवादों के घेरे में आ गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64

अक्टूबर 10, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 10, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026