---Advertisement---

उर्वशी के बाद अब इस बॉलीवुड ब्यूटी के साथ रोमांटिक हुए Elvish Yadav, केमिस्ट्री देख फैंस बोले ‘ये सिस्टम न रुकने वाला’

Elvish Yadav और उर्वशी रौतेला का म्यूज़िक वीडियो ‘Hum Toh Deewane’ यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है जो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 17, 2023 10:39 पूर्वाह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव हाल ही में रिलीज़ वह अपने म्यूज़िक वीडियो ‘हम तो दीवाने’ को लेकर सुर्खियों में हैं। एल्विश सबसे पॉपुलर बिग बॉस कंटेस्टेंट्स में से एक हैं जिन्होंने अपने नए म्यूज़िक वीडियो से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस म्यूज़िक वीडियो में एल्विश बॉलीवुड की ब्यूटी उर्वशी रौतेला के साथ रोमांस करते नज़र आए थे। वहीं अब उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह ईशा गुप्ता के साथ रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। 

‘Hum Toh Deewane Song’ पर अब Esha Gupta के साथ रोमांटिक हुए Elvish Yadav

दरअसल शनिवार को Elvish Yadav ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एल्विश अपने हाल ही में रिलीज़ हुए म्यूज़िक वीडियो ‘Hum Toh Deewane Song’ पर बॉलीवुड की एक ख़ूबसूरत एक्ट्रेस Esha Gupta के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में एल्विस ने नीले रंग का कुर्ता पहना है। वहीं ईशा गुप्ता ने इस वीडियो के लिए हरे रंग की साड़ी के साथ नीले रंग का ब्लाउस पहना है जिसमें वह ग़ज़ब की ख़ूबसूरत लग रही हैं। आपको बता दें कि दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है जिसे लोग काफ़ी पसंद कर रहे हैं। 

Elvish Yadav के वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Elvish Yadav द्वारा Esha Gupta के साथ शेयर किया यह रोमांटिक वीडियो इंस्टाग्राम पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को अब तक 16 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं एल्विश के फ़ैन्स उनका ऐसा अंदाज़ देखकर बहुत ख़ुश हैं और उनकी तारीफ़ में भर-भर के कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “सिस्टमम पे सिस्टमम बैठा रा छोरा हरियाणा का।” दूसरे यूज़र ने लिखा “भाई आशिक बन गया! राव साहब का सिस्टम ही अलग है।” तीसरे यूज़र ने लिखा “ये सिस्टम ना रुकने वाला अब।” एक यूज़र ने कमेंट किया “सिस्टम अब शॉक दे रहा है।” एक और यूज़र ने लिखा “अब सब दीवाने हो गए।” आपको बता दें कि 15 सितम्बर को रिलीज़ हुए Elvish Yadav और उर्वशी रौतेला का म्यूज़िक वीडियो ‘Hum Toh Deewane’ यूट्यूब पर 18 मिलियन से ज़्यादा के साथ पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं इस वीडियो पर 1.3 मिलियन लाइक्स भी आ चुके हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026