---Advertisement---

क्या Elvish Yadav के खिलाफ गढ़ी जा रही है झूठी कहानी! Chum Darang विवाद में कूदे Karan Veer Mehra ये क्या बोल गए

Elvish Yadav: एल्विश यादव चुम दरांग मामले में करणवीर मेहरा ने कुछ ऐसा कहा जो फिलहाल चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरा मामला जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है और एल्विश यादव लगातार निशाने पर हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2025 4:36 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: एल्विश यादव और उनकी कंट्रोवर्सी हमेशा टॉक ऑफ़ द टाउन होती है और ऐसे में चुम दरांग के साथ पंगा लेकर उन्होंने अपनी मुश्किलें बढ़ा ली है। अब इस सबके बीच इस मसले पर करणवीर मेहरा भी रिएक्ट करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह कुछ ऐसा कह जाते हैं जो चर्चा में है। हालांकि बीते दिन इस मामले में खुद Elvish Yadav ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। अब Karan Veer Mehra करणवीर मेहरा का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर क्या कहा उन्होंने।

Elvish Yadav को लेकर Chum Darang रुमर्ड बॉयफ्रेंड करणवीर मेहरा ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल Karan Veer Mehra को पैपराजी ने जब स्पॉट किया तो उनसे एल्विश यादव के बारे में सवाल करते हुए नजर आए। इस दौरान मीडिया उनसे कहती है कि “बिग बॉस बिग बॉस हो गया भाई। एल्विश के ऊपर केस हो गया क्या बोलना चाहोगे।” इस पर करणवीर मेहरा कहते हैं, “बहुत बुरा हुआ ऐसा नहीं होना चाहिए।” इस पर पैप्स पीछे से कहते हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए भाई है वह अपना। Karan Veer Mehra का यह रिएक्शन निश्चित तौर पर लोगों को हैरान करने के लिए काफी है क्योंकि एक तरफ करणवीर मेहरा चुम दरांग के साथ डेटिंग रुमर्स को लेकर चर्चा में हैं।

Chum Darang मामले में Karan Veer Mehra के बयान से पहले Elvish Yadav ने कहीं थी ये बात

गौरतलब है कि चुम दरांग मामले में NCW ने एल्विश यादव को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं इस मामले में एल्विश ने बीते दिन चुप्पी तोड़ी थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने लिखा था, “मेरे पॉडकास्ट से एक स्टेटमेंट को भ्रामक तरीके से पेश किया जा रहा है। किसी को निशाना बनाने या अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था। मैंने हमेशा सम्मान में विश्वास किया है और जो लोग मुझे जानते हैं वह समझते हैं कि मेरे मन में सभी के लिए प्यार के अलावा कुछ नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक झूठी कहानी गढ़ी जा रही है जिसमें मेरे बयान को पूरी तरह से गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।”

Elvish Yadav ने आगे कहा कि “यह पूरा मामला नस्लवाद के झूठे आरोपों पर आधारित है जो बिल्कुल भी सच नहीं है। आगे की गलत व्याख्या से बचने के लिए बयान को पॉडकास्ट से हटा दिया गया था और मैंने अपने व्लॉग में स्पष्टीकरण भी दिया।” गौरतलब है कि फिलहाल एल्विश यादव लाफ्टर सेफ सीजन 2 में नजर आ रहे हैं जिसे लेकर अफवाहों का सिलसिला जारी है। FWICE ने पत्र लिखकर चैनल से Elvish Yadav को हटाने का रिक्वेस्ट किया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026