---Advertisement---

Elvish Yadav रेव पार्टी मामले में नोएडा पुलिस से हुई बड़ी मिस्टेक, अब NDPS हटाकर लगाई गई यह धारा

Elvish Yadav: एल्विश यादव को लेकर राहत की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि यूट्यूबर पर से NDPS को हटा दिया गया है। कई रिपोर्ट्स में यह खबर सामने आ रही है कि नोएडा पुलिस ने खुद अपनी गलती स्वीकार कर ली है और कहा है कि एनडीपीएस एक्ट एल्विश पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2024 1:29 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: एल्विश यादव को लेकर राहत की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि यूट्यूबर पर से NDPS को हटा दिया गया है। कई रिपोर्ट्स में यह खबर सामने आ रही है कि नोएडा पुलिस ने खुद अपनी गलती स्वीकार कर ली है और कहा है कि एनडीपीएस एक्ट एल्विश पर से हटाया गया है और यह उनकी गलती थी। अब बिग बॉस ओटीटी 2 विनर पर धारा 20 है जिसके तहत भी सजा की प्रावधान है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में। रेव पार्टी में सांपों के शहर का इस्तेमाल करने की वजह से एल्विश पिछले 4 दिन से न्यायिक हिरासत में हैं और उन्हें बेल नहीं मिल पा रही है।

हटाया गया एनडीपीएस एक्ट

इस सब के बीच नोएडा पुलिस ने यह कहा है कि एनडीपीएस एक्ट को बदलकर धारा 20 कर दिया गया है जिसमें जमानत मिलने की भी संभावना होती है। जी हां एनडीपीएस के तहत ही रिया चक्रवर्ती और आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें बेल मिलना मुश्किल हो गया था। इसी धारा के तहत एल्विश न्यायिक हिरासत में हैं लेकिन अब कहा जा रहा है कि एनडीपीएस लागू करना पुलिस की गलती थी।

क्या है धारा 20

दरअसल सांपों के जहर का इस्तेमाल दवा बनाने के तौर पर किया जाता है और इसके लिए लाइसेंस होनी जरूरी है। जबकि एनडीपीएस तब लगाया जाता है जब किसी शख्स का संबंध ड्रग्स या फिर नशीली पदार्थ के सेवन या खरीद-फरोख्त में होता है। क्योंकि सांपों के शहर का इस्तेमाल दवा के तौर पर किया जाता है तो ऐसे में एल्विश पर धारा 20 लगाई जाएगी लेकिन इसके तहत भी 1 साल से 20 साल तक की सजा हो सकती है अगर वह गुनाहगार साबित होते हैं।

क्या जुर्म कबूल कर चुके हैं एल्विश यादव

गौरतलब है कि इससे पहले एल्विश यादव को लेकर यह खबर भी सामने आई थी कि उन्होंने अपने गुनाहों को कबूल कर लिया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने यह कहा कि उनका पार्टी मे सांपों के जहर के सप्लाई करने वाले लोगों के साथ संबंध था। लेकिन एल्विश के पिता ने एक मीडिया इंटरव्यू में यह कहा कि उनकी उनके बेटे से बात हुई है। उन्होंने यह कहा है कि “मैं क्यों किसी बात को स्वीकार करूंगा जब मैंने कुछ किया ही नहीं है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026