---Advertisement---

Elvish Yadav क्या सच में हैं ‘द 50’ के प्रोड्यूसर, लाफ्टर शेफ्स 3 से इस मजेदार वीडियो को देख हैरत में लोग

Elvish Yadav: आखिर क्यों एल्विश यादव को द 50 का प्रोड्यूसर कहा जाने लगा, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2026 3:21 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: द 50 में अर्चित कौशिक के एविक्शन के बाद भी एल्विश यादव का नाम कई दफा लिया गया जिसे लेकर उनके फैंस लगातार शो का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं इस सबके बीच अब एल्विश यादव ने लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर जो कहा वह सुनने के बाद आपके भी होश उड़ सकते हैं। दरअसल अपने को कंटेस्टेंट के साथ मजाक करते हुए एल्विश यादव का यह वीडियो वायरल हो रहा है। जहां इसे देखकर यूजर्स एल्विश को द 50 का प्रोड्यूसर बोल बैठे हैं। हालांकि यह वीडियो सिर्फ मजाकिया है।

Elvish Yadav का टांग खींचते दिखे लाफ्टर शेफ्स 3 के कन्टेस्टेंट

इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, “द 50 का प्रोड्यूसर ही एल्विश है।” इस दौरान एलविश यादव से अभिषेक कुमार यह पूछते हुए नजर आते हैं कि भाई पैसे लिए या नहीं लिए द 50 से। वहीं अर्जुन बिजलानी कहते हैं कि एल्विश द 50 में है ही नहीं फिर भी लोग इसको पूछते रहते है। इस पर विक्की कहते हैं भाई इसने अपने आदमी रख रखे हैं। इस दौरान सुदेश लहरी कहते हैं कि भाई एक बात बताओ द 50 में आपकी बातें बहुत होती है आपने प्रोड्यूस किया है। ऐसे में अर्जुन बिजलानी कहते हैं कि इनका चक्कर 50 के साथ था तो फेमस ऐसे हो गए हैं।

द 50 को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर एल्विश यादव की चर्चा

इस दौरान एल्विश यादव सब की बातें सुनते हुए नजर आ रहे हैं उनके चेहरे पर एक स्माइल है। वहीं वीडियो को देख लोगों का कहना है कि जब भी द 50 का जिक्र एलविश यादव के सामने होता है तो वह परेशान हो जाते हैं तो। यूजर ने लिखा एल्विश यादव अपने दोस्तों द्वारा चिढाए जा रहे हैं। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है लेकिन एक बार फिर द 50 को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं

बता दे कि मैक्सटर्न से लेकर प्रिंस नरूला तक एल्विश यादव को लेकर द 50 में बात करते हुए दिखे थे और बाहर की बात का जिक्र कर सोशल मीडिया पर विवादों में बने रहे हैं। वही एलविश के दोस्त लवकेश कटारिया और अर्चित कौशिक को इस शो में देखा गया था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cervical Cancer

मार्च 8, 2026

Lucknow Viral Video

मार्च 8, 2026

Viral Video

मार्च 8, 2026

Shah Rukh Khan

मार्च 8, 2026

Elvish Yadav

मार्च 8, 2026

Vijay Divorce

मार्च 8, 2026