---Advertisement---

‘घर पर खाली…’ Bigg Boss की वजह से Elvish Yadav ने मुंबई नगरी में रखा पांव! इस सफरनामे और रुबीना दिलैक संग रिश्ते पर किया खुलासा

Elvish Yadav: एल्विश यादव ने मुंबई तक के सफर को लेकर बात करते हुए कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए खास है। पहले कभी मुंबई नहीं देखने वाले एल्विश का एक अलग ही रिश्ता इस नगरी से बन गया है। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2025 6:16 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: एल्विश यादव जो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे और इसके बाद उन्हें एक के बाद एक रियलिटी शो में देखा जा रहा है। हाल ही में रोडीज XX में गैंग लीडर के तौर पर सुर्खियों में रहने वाले Elvish Yadav ने टाइम्स आफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि Bigg Boss उनकी जिंदगी को इस तरह से बदल देगा। मुंबई के लिए इसने मेरा दरवाजा खोल दिया। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो जाहिर तौर पर उनके फैंस के लिए काफी खास है जो उन्हें अपना इंस्पिरेशन मानते हैं।

बिग बॉस के बाद Elvish Yadav को मुंबई में कई मौके

TOI के साथ बातचीत के दौरान एल्विश यादव ने इस बारे में खुलासा किया और बताया कि कैसे Bigg Boss ने उनकी जिंदगी में एक अहम मोड़ लाया। उन्होंने कहा बिग बॉस आने से पहले मैं बिग बॉस से जुड़े हुए कंटेंट बनाता था जिसकी वजह से मैं थोड़ा मशहूर हो गया लेकिन बिग बॉस ने मेरे लिए मुंबई का दरवाजा खोल दिया। मैंने पहले मुंबई नहीं देखा था लेकिन बिग बॉस ने मेरे लिए मुंबई का दरवाजा खोल दिया। इस शो ने मुझे और भी कई मौके दिए।

फैमिली को लेकर एल्विश यादव ने किया खुलासा

गुड़गांव से लेकर मुंबई तक के सफर के बारे में बात करते हुए नजर आए और Elvish Yadav ने कहा शूटिंग के लिए इतनी दूर यात्रा करना काफी मुश्किल होता था और मेरे माता-पिता तंग आ चुके थे। वह मुझसे कहते थे कि मैं चाहे जो भी करूं लेकिन मैं घर पर खाली ना बैठा रहूं। कुछ ना कुछ करते रहूं। जब मैं कुछ नहीं कर रहा होता हूं तो मैं अपने परिवार को परेशान करता हूं और इसलिए वह चाहते हैं कि मैं कुछ भी करूं लेकिन घर ना रहूं तो ऐसे में मैं सबको कहना चाहूंगा कि बाहर जाओ काम करो।

Rubina Dilaik को लेकर क्या बोले Elvish Yadav

लाफ्टर शेफ को लेकर बात करते हुए रुबीना दिलैक के साथ रिश्ते को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर फैंस का दिल जीत लेगा। उन्होंने कहा शो में सभी के साथ मेरा एक अलग रिश्ता बना हुआ है। विक्की भाई, अंकिता लोखंडे, रुबीना दिलैक और बाकी सभी लोग बहुत खास हैं और उनके साथ बहुत मजा आता है। वह मेरे लिए अपने घर से खाना लाते हैं और फैंस को मेरा और रुबीना ब्लैक का रिश्ता जो पसंद है वह मैं पढ़ता हूं और मुझे वह काफी अच्छा लगता है।

गौरतलब Bigg Boss के बाद से एल्विश यादव एक के बाद एक शो में नजर आ रहे हैं। पहले बिग बॉस ओटीटी 2 और उसके बाद लाफ्टर शेफ और रोडीज XX में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16

अगस्त 30, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 30, 2026

Samay Raina

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026