---Advertisement---

Elvish Yadav के न्यू सॉन्ग Chore Haryane Aale को देख फैंस के बीच मची खलबली, स्वैग और टशन से ट्रोलर्स भी हुए फैन

Elvish Yadav: Elvish Yadav: एल्विश यादव का न्यू सॉन्ग 'छोरे हरियाणे आले' सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। इस गाने में उनका स्वैग और अंदाज उनके फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। वहीं अपनी आवाज से वह लोगों के बीच जादू चला रहे हैं। फिलहाल यह गाना और इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 8, 2023 7:04 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म होने के बाद एल्विश यादव का जलवा लगातार बरकरार है। फैंस उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। वहीं इस सबके बीच एक बार फिर वह स्वैग दिखाने के लिए आ गए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी न्यू रिलीज सॉन्ग ‘छोरे हरियाणे आले’ की जिसमें वह अपने अंदाज में लोगों के बीच जलवा दिखाने में कामयाब हुए हैं। इस गाने में उनका स्टाइल और अंकित बैंयनपुरिया का साथ उन्हें ट्रेंडिंग स्टार बनाने में कामयाब रहा है। इस गाने में उनका लुक और अंदाज लोगों को इंप्रेस करने के लिए काफी है।

एल्विश का अंदाज देख फैंस हो रहे फिदा

‘छोरे हरियाणे आले’ गाने की बात करें तो इसमें पठानी सूट और गॉगल्स पहनकर एल्विश यादव अपना टशन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक और लुक की बात करें तो सूट बूट में उनका अंदाज देखने लायक है। उनका टशन और स्वैग देख फैंस एक बार फिर इंप्रेस हो गए हैं। गाने को एल्विश यादव ने अपनी आवाज दी है और इसमें वह एक्टिंग भी करते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी आवाज से लेकर एक्टिंग से जादू चलाने वाले एल्विश यादव सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। फिलहाल एल्विश का गाना ट्रेडिंग लिस्ट में है।

यहां देखें Video:-

मिल रहे हैं खूब व्यूज

इस वीडियो में एल्विश यादव और अंकित बैयनपुरिया का अंदाज काबिले तारीफ है और उनकी आवाज इसे और भी खास बनाने के लिए काफी है। इस गाने को प्ले डीएफ हरियाणवी यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है जिस पर 55000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एल्विश के फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है। इससे पहले एल्विश यादव उर्वशी रौतेला के साथ ‘हम तो दीवाने’ गाने में नजर आ चुके हैं जिसमें दोनों के रोमांटिक अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं अब न्यू रिलीज सॉन्ग छोरे हरियाणे आले से चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh

सितम्बर 11, 2026

Gorakhpur Viral Video

सितम्बर 11, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 11, 2026

Haiwaan Movie Review

सितम्बर 11, 2026

Samantha Ruth Prabhu

सितम्बर 11, 2026

Parineeti Chopra

सितम्बर 11, 2026

Leave a Comment