---Advertisement---

‘और सिर पर बिठाओ…’ Prince Narula को मिली अंडरवर्ल्ड के किस गैंग से धमकी जिसपर बौखला उठे लोग! Elvish Yadav का क्या है कनेक्शन

Elvish Yadav: प्रिंस नरूला और एल्विश यादव की लड़ाई में अब अंडरवर्ल्ड ग्रुप के हेड नीरज बवाना की भी एंट्री हुई है और ऐसे में गुंडो की तरफ से जिस तरह से प्रिंस को धमकी दी गई इसे देखकर यूजर्स भड़क उठे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2025 4:31 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: रोडीज xx में शुरू हुई एल्विश यादव और प्रिंस नरूला की लड़ाई अब लगातार खतरनाक मोड़ ले रही है जहां पहले बीच बचाव में रजत यादव आए। बात आगे बढ़ चुकी है और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जहां Prince Narula को अंडरवर्ल्ड से भी धमकी दी जा रही है। नीरज बवना गैंग ने खुलेआम Elvish Yadav को अपना सपोर्ट दिखाया है और प्रिंस को धमकी दी है। अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि मामला सिर्फ अब लड़ाई तक नहीं है क्योंकि प्रिंस भी यह कह चुके हैं कि वह 4 तारीख को आ रहे हैं। क्या कहा Neeraj Bawana गैंग ने प्रिंस नरूला को लेकर जो अब चर्चा में है।

एल्विश यादव को अंडरवर्ल्ड से मिला साथ और Prince Narula को धमकी

टेलीचक्कर इंस्टाग्राम चैनल से इस वीडियो को जारी किया गया है जहां इस बात की जानकारी दी गई है कि अंडरवर्ल्ड से धमकी देने वाले दोनों शख्स नीरज बवाना के ये गुंडे कथित तौर पर बताई जा रहे हैं। वीडियो में शख्स कहता नजर आता है कि आजकल सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है इससे हमें कोई मतलब नहीं है। यह प्रिंस नरूला और Elvish Yadav वैसे हम कंट्रोवर्सी से कोई मतलब रखते नहीं है। बस एक बात कहनी है कि एल्विश यादव और राहुल यादव ये हमारे भाई है हम बस यह जानते हैं कि अगर इन पर कोई बात आती है तो हमारा भी कोई फायदा नहीं है। इतना सब कुछ काम आएगा सब कुछ करेगा ठीक है लेकिन उनके लिए हम कुछ भी कर सकते हैं। Prince Narula ने तो हद कर दी लेकिन अब इसको बचकर रहना पड़ेगा।

Elvish Yadav को लेकर फूटा प्रिंस नरूला फैंस का गुस्सा

Neeraj Bawana गैंग की तरफ से जब यह धमकी सोशल मीडिया पर हड़कंप मचाने लगी तब लोग इस पर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कहा विशाल त्यागी नीरज बवाना गैंग दिल्ली तो एक ने कहा और सिर पर बिठाओ गुंडो को बनाओ यूट्यूब सेंसेशन यह जेनरेशन मैशअप है। एक ने कहा बहुत गलत है शो बनाने वालों को सोचना चाहिए ना कि हम कैसे लोगों को अपने शो में लाएं लेकिन नहीं उनको तो टीआरपी चाहिए। एक यूजर ने कहा ऑनलाइन बदमाशी की बजानी जरूरी है।

Elvish Yadav एक बार फिर विवादों में आ गए हैं तो वहीं बात अभी और भी बिगड़ सकती है क्योंकि वीडियो जारी करते हुए Prince Narula ने खुद एल्विश के चाहने वालों को बड़ी जानकारी दी है। अंडरवर्ल्ड ग्रुप के हेड Neeraj Bawana झगड़े में जहां एक तरफ शामिल हुए तो दूसरी तरफ प्रिंस नरूला 4 जून को मीट अप का आयोजन कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026