---Advertisement---

Elvish Yadav संग संजय लीला भंसाली के काम के ऑफर पर क्या होगा प्रिंस नरुला का जवाब, ‘द 50’ फेम ने रोडीज विवाद पर दी शॉकिंग प्रतिक्रिया

Elvish Yadav: प्रिंस नरूला ने राव साहब के साथ दोस्ती को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वह एक बार फिर ट्रोल होने लगे। आइए जानते हैं द 50 कंटेस्टेंट ने किस तरह से किया बवाल जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 2, 2026 2:05 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: द 50 की शुरुआत से ही एल्विश यादव नाम लगातार सुर्खियों में बने हुए थे। भले ही वह शो में नजर ना आए हो लेकिन मैक्सटर्न से लेकर प्रिंस नरूला तक उनका जिक्र करने में कभी पीछे नहीं रहे थे। वहीं इस सब के बीच अब द 50 समाप्त होने के बाद प्रिंस ने एल्विश यादव संग दोस्ती को लेकर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। रोडीज में दोनों की लड़ाई काफी सुर्खियों में रही थी लेकिन अब क्या प्रिंस एल्विश से दोस्ती करने के लिए तैयार है। आखिर इस बारे में बात करते हुए वह क्या कह गए जिसकी वजह से लोग मजाक उड़ाने लगे हैं।

एल्विश यादव संग क्या कभी काम करेंगे प्रिंस नरुला

दरअसल मीडिया के साथ बातचीत के दौरान प्रिंस नरूला कहते हैं कि एल्विश यादव और मेरे बीच अगर सब ठीक हो जाता है कल या परसों या कभी भी तब यह लोग जो बातें बना रहे हैं उनके पास तो काम ही नहीं बचेगा। वहीं इस दौरान वह यह भी कहते हैं कि हम दोनों के बीच उतनी समस्याएं हैं भी नहीं जितना लोग बना रहे हैं। उनसे जब यह पूछा जाता है कि अगर एल्विश यादव और उन्हें साथ में संजय लीला भंसाली कास्ट करना चाहेंगे तो वह क्या करेंगे। ऐसे में प्रिंस नरूला कहते हैं कि वह काम करेंगे।

क्यों Elvish Yadav के फैंस कर रहे प्रिंस नरुला को ट्रोल

इस सबके बाद द 50 कंटेस्टेंट एल्विश यादव की दोस्ती की बात करके फंस गए और यही वजह है कि यूट्यूबर की आर्मी उन्हें ट्रोल करने लगी है। गौरतलब है कि किसी समय में दोनों के बीच लड़ाई काफी सुर्खियों में रही थी और इस दौरान दोनों के बीच टिप्पणियों का दौर जारी रहा था। जहां रजत दलाल ने एल्विश को सपोर्ट किया था लेकिन इस सब के बीच द 50 के बाद प्रिंस नरूला निशाना साधने में पीछे नहीं हैं। वहीं एलविश यादव संग दोस्ती का हाथ बढ़ाने की चाहत रखने वाले प्रिंस को लोग ट्रोल कर रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Viral Video

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026

Sonu Nigam

अगस्त 27, 2026

Toxic Box Office Collection Day 1

अगस्त 27, 2026

Health Tips

अगस्त 27, 2026