---Advertisement---

‘मैंने इसे जीत लिया…’ Roadies XX जीतने वाले Elvish Yadav ने Prince Narula को जिंदगी से किया कटआउट! कहा कुछ ऐसा जिसपर फिर शुरू हुई गहमागहमी

Elvish Yadav: रोडीज XX को लेकर एल्विश यादव ने एक पोस्ट किया लेकिन इस दौरान प्रिंस नरूला का जिक्र भी नहीं किया जिस पर लोग मजे लेने लगे। यह एक बार फिर चर्चा में है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2025 4:57 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: फैंस के बीच सिस्टम हैंग करने वाले एल्विश यादव फिलहाल प्रिंस नरूला के साथ कंट्रोवर्सी को लेकर काफी चर्चा में है। इस सब के बीच रोडीज XX को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे देखने के बाद एक बार फिर से Prince Narula के साथ उनकी कंट्रोवर्सी को हवा मिल गई है। दरअसल इस दौरान Elvish Yadav ने नेहा धूपिया से लेकर Rannvijay Singh, रिया चक्रवर्ती गौतम गुलाटी सभी को धन्यवाद कहा लेकिन इस दौरान प्रिंस नरूला का जिक्र भी नहीं किया। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो एक बार फिर सुर्खियों में है और लोग इस पर बातें बनाने लगे।

Roadies XX को लेकर पोस्ट में Elvish Yadav ने नहीं किया प्रिंस नरुला का जिक्र

दरअसल टेलीचक्कर के इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे शेयर किया गया है जिसमें एल्विश यादव का इमोशनल नोट लिखा गया है। अपने रोडीज XX सफरनामे के एक वीडियो को शेयर करते थे इंस्टाग्राम स्टोरी पर Elvish Yadav ने लिखा, “मैं अभी भी खुद को चुटकी काट रहा हूं लेकिन हां मैंने इस जीत लिया। रोडीज मैं यह उन अविश्वशनीय लोगों के बिना नहीं कर सकता था जिसे मैं इस दौरान मिला हूं।

अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए हमारे गैंग लीडर नेहा और रिया और गौतम को बहुत-बहुत धन्यवाद। मार्गदर्शन प्रेरणा और मुझ पर भरोसा करने के लिए मेरे भाई रन भाई को विशेष धन्यवाद और पूरे रोडीज क्रू को रातों की नींद हराम करने, ड्रामा रोमांच और एडवेंचर के लिए धन्यवाद। यह यात्रा जीवन बदलने वाली रही है और मैं अनुभव, दोस्ती और सीखे गए सबक के लिए बहुत आभारी हूं। Roadies XX उन अद्भुत लोगों को धन्यवाद जिन्होंने इसे संभव बनाया।”

एल्विश यादव के फैंस इस पोस्ट को देख उड़ाने लगे Prince Narula का मजाक

रोडीज XX में Elvish Yadav पहली दफा गैंग लीडर के तौर पर दिखे थे और उनकी टीम गुल्लू ने इसमें जीत हासिल की लेकिन दूसरी तरफ प्रिंस नरूला के साथ एल्विश यादव की लड़ाई काफी विवादों में रही है। जहां दोनों तरफ से बयानबाजी का दौर जारी है लेकिन इस सबके बीच Elvish Yadav Prince Narula का जिक्र भी नहीं किया और यह बवाल की एक वजह बन गई है। इसे लेकर एक यूजर ने कहा सिस्टम हाई है और रहेगा। एक यूजर ने कहा अरे भाई प्रिंस को क्यों टैग करेंगे वह तो कंटेस्टेंट है। एक यूजर ने कहा प्रिंस तो कंटेस्टेंट है एल्विश के हिसाब से बाकी यूजर्स भी इसे लेकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026