‘मैं सिंगल हूं लेकिन…’ 12 साल की टूटी शादी के बीच Esha Deol का बड़ा बयान, जानिए तलाक के बाद रिलेशनशिप स्टेटस ने क्यों लोगों को किया हैरान

Esha Deol: बेटियों की परवरिश को लेकर बात करते हुए जब एक्ट्रेस को सिंगल मॉम कहा गया तब उन्होंने बताया कि वह सिंगल नहीं है। वहीं इस दौरान उन्होंने ऐसा क्या कहा जो सुर्खियों में है जो पेरेंटिंग की नई परिभाषा बताने के लिए काफी है।

Esha Deol

Photo Credit- Google Esha Deol

Esha Deol: भरत तख्तानी 12 साल पहले अपने रिश्ते की शुरुआत करने वाली धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बेटी की तलाक की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। हाल ही में ईशा देओल को उनके पति के साथ देखा गया था जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर बात बनाई जाने लगी। बॉलीवुड में अक्सर तलाक के बाद भी पति और पत्नी को खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हुए देखा जाता है। वहीं इस सबके बीच अब ईशा देओल को सिंगल मॉम कहा गया तब उन्होंने इस बात से इनकार कर गई। इस दौरान 12 साल की टूटी शादी को लेकर वह कुछ ऐसा कहती है जो चर्चा में है।

खुद को क्यों सिंगल मॉम नहीं मानती हैं ईशा देओल

2012 में ईशा देओल की शादी हुई थी और 2024 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया। भरत तख्तानी के साथ उनकी शादी टूटना लोगों को काफी शॉकिंग लगा। वहीं तलाक के बाद आखिर किस तरह से अपनी बेटियों की परवरिश कर रही है एक्ट्रेस इस बारे में हाल ही में बात करती हुई नजर आई। दरअसल इस दौरान जब उन्हें सिंगल मॉम के किरदार में आने वाले मुश्किलों को लेकर पूछा गया तब उन्होंने कहा मैं सिंगल मदर नहीं हूं।

तलाक के बाद एक्स हसबैंड के साथ रिश्ते पर क्या बोली Esha Deol

अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर लोगों के दिमाग के सभी सवालों का जवाब देते हुए ईशा देओल ने बॉम्बे टाइम्स के साथ इंटरव्यू में कहा कि “मैं भले ही सिंगल हूं लेकिन मैं खुद को एक सिंगल मदर के रूप में नहीं देखती हूं। भगवान की कृपा से जब हमारी बेटियों की परवरिश की बात आती है तो भरत और मैं एक टीम की तरह काम करते हैं।” निश्चित तौर पर बच्चों की परवरिश को लेकर ईशा देओल और भरत तख्तानी जिस तरह से साथ हैं यह समाज को एक संदेश है कि भले ही शादी खत्म हो जाए लेकिन एक बच्चे को उसके माता-पिता के प्यार से वंचित नहीं रखना चाहिए।

फिलहाल ईशा देओल द्वारा दिया गया यह रिलेशनशिप स्टेटस सुर्खियों में है।

Exit mobile version