---Advertisement---

बैड न्यूज़ के Jaanam गाने में Vicky Kaushal और Tripti Dimri का बोल्ड रोमांस देख छूटा फैंस का पसीना, केमिस्ट्री देख बोले “फायर”

फिल्म बैड न्यूज़ का गाना Jaanam रिलीज़ कर दिया गया है। गाने में Vicky Kaushal And Tripti Dimri काफी बोल्ड रोमांस करते और फैंस का पसीना छुड़ाते दिख रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 9, 2024 4:41 अपराह्न

Vicky Kaushal And Tripti Dimri
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal And Tripti Dimri: मशहूर एक्टर विक्की कौशल और जानी-मानी एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी बीते कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज़ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें फिल्म का पहला गाना तौबा तौबा कुछ ही दिनों पहले रिलीज़ किया गया था और चंद दिनों में एक सुपरहिट सॉन्ग बन गया। यहीं आज यानी 9 जुलाई 2024 को फिल्म का दूसरा गाना “जानम” भी रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के पहले गाने की तरह यह दूसरा गाना भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस गाने में विक्की और तृप्ति बेहद इंटेंस रोमांस करते और फैंस का पसीना छुड़ाते दिख रहे हैं। चलिए सॉन्ग पर गौर करते हैं और जानते हैं इसमें क्या खास है।

गाने में दिखा Vicky Kaushal And Tripti Dimri का इंटेंस रोमांस

गाने की शुरुआत ही रोमांस से होती है जिसमें, विक्की कौशल एंड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी एक दूसरे के काफी ज्यादा नजदीक दिख रहे हैं। यही नहीं दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों के कई सीन्स ऐसे हैं, जो काफी ज्यादा इंटेंस और बोल्ड हैं।

लिरिक्स भी हैं कमाल

जानम के लिरिक्स भी गाने में दिख रहे सीन्स की तरह काफी रोमांटिक हैं। इसी के साथ बताते चलें, गाने को मशहूर सिंगर विशाल मिश्रा ने ही लिखा और गाया है। सिंगर की आवाज सुनने में काफी सॉफ्ट एंड दिल चुराने वाली लग रही है।

विक्की और तृप्ति की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

गाने जानम में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री काफी ज्यादा अच्छी दिख रही है। यही नहीं गाने में दोनों का कॉर्डिनेशन और म्यूजिक के हिसाब से खुदको ढ़ालना भी बेहद काबिलियत तारीफ है। बताते चलें लोगों को गाना काफी ज्यादा पसंद आ रहा है जिससे वह सभी जमकर गाने की तारीफें करते और दोनों की केमिस्ट्री को सराहते दिख रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में विक्की और तृप्ति की केमिस्ट्री को फायर बताया तो, कई लोग इस गाने पर अपना दिल ही हार बैठे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026