नेटफ्लिक्स नहीं कर सकता Farah Khan के कुक दिलीप को अफोर्ड, ‘लॉकअप सच या सजा’ इवेंट पर ये क्या बोल गई होस्ट

Farah Khan: लॉकअप सच या सजा शो के दौरान आखिर दिलीप को लेकर होस्ट क्या बोल गई जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में। इस दौरान उन्होंने अपने कुक को लेकर जो कहा वह वाकई काफी इंटरेस्टिंग है जो फिलहाल वायरल हो रहा है।

Farah Khan

Photo Credit- Google Farah Khan

Farah Khan: नेटफ्लिक्स पर लॉकअप सच या सजा स्ट्रीम होने के लिए तैयार है और इसकी होस्ट कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्म देने वाली फराह खान है। उनके साथ रितेश देशमुख हुई नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक खबर वायरल हो रही है लेकिन इस सब के बीच बीते दिन शो के इवेंट में जब फराह खान से यह पूछा गया कि क्या वह अपने कुक दिलीप को लॉकअप में बंद करना चाहेंगी तब फराह खान पलक झपकते यह बोल गई कि क्या नेटफ्लिक्स अफोर्ड कर सकता है। जानिए पूरी खबर क्या है।

फराह खान ने नेटफ्लिकस के लिए मजे

यूट्यूब की वजह से फराह खान के साथ उनका kookr दिलीप भी एक बड़ी हस्ती बन चुका है और लोग उन्हें किस कदर पसंद करते हैं। वहीं इस सबके बीच जब कुक से यह पूछा गया कि क्या हुआ लॉकअप सच या सजा का हिस्सा दिलीप को बनाएंगे। ऐसे में फराह खान मजाक में पूछती है “मोनिका क्या नेटफ्लिक्स दिलीप को अफोर्ड कर सकता है।” ऐसे में जवाब आता है कि पैसे के बारे में तो बात मत करो तो वहीं होस्ट कहती है एकता तय करेगी लेकिन मैं आपको भरोसा दिला सकती हूं कि दिलीप का खाना लॉकअप के सेट पर हर दिन आएगा।

क्यों लॉकअप में नहीं आ सकता है Farah Khan का कुक

वहीं फराह खान से जब एक और सवाल किया जाता है। अगर दिलीप लॉकअप सच या सजा में आते हैं तो वह उन्हें क्या सजा देंगी। ऐसे में होस्ट कहती हैं, “वह लॉक में नहीं आ सकता है वरना मेरे घर पर खाना कौन बनाएगा। मेरा यूट्यूब चैनल बंद हो जाएगा। इसकी सजा मैं उसको घर पर देती हूं।”

कब से देख सकते हैं लॉकअप सच या सजा

सोशल मीडिया पर फराह खान का यह फन मोमेंट्स वायरल हो रहा है। वहीं बात करें लॉकअप सच या सजा शो की तो यह बहुत जल्द शुरू होने वाला है और 27 जून 2026 से आप इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। जहां तक शो में जेलर की भूमिका में फराह के साथ रितेश देशमुख नजर आने वाले हैं। वहीं कंटेस्टेंट के तौर पर राम कपूर, शिवांगी जोशी के नाम बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसमें 14 कंटेस्टेंट रहेंगे जो 6 हफ्ते तक खुद को सरवाइव करेंगे।

 

 

Exit mobile version