---Advertisement---

Farzi Trailer: दमदार एक्शन रोल में दिखे शाहिद कपूर, इस दिन OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है Web Series

Farzi Trailer: शाहिद कपूर की अपकमिंग वेब सीरीज ‘फर्जी’ इस समय काफी सुर्खियों में नजर आ है। अभी इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया। जिसमें शाहिद कपूर का दमदार एक्शन देखने को मिला है। इस सीरीज के ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा और शाहिद कपूर का दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है। ट्रेलर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 13, 2023 5:40 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Farzi Trailer: शाहिद कपूर की अपकमिंग वेब सीरीज ‘फर्जी’ इस समय काफी सुर्खियों में नजर आ है। अभी इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया। जिसमें शाहिद कपूर का दमदार एक्शन देखने को मिला है। इस सीरीज के ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा और शाहिद कपूर का दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस सीरीज को देखने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस सीरीज की मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ-साथ विजय सेतुपति, केके मेनन और राशि खन्ना भी हैं।

फेमस हो रहा शाहिद कपूर की वेब सीरीज का डायलॉग

इस वेब सीरीज के ट्रेलर की बात करें तो, शुरुआत में शाहिद कपूर पैसों के साथ खेलते हुए नजर आते हैं। जिसके बाद वह कहते हैं कि “पैसों से खुशियां नहीं खरीद सकते, यह डायलॉग वह बोलते हैं जिनके पास पैसे होते नहीं है।” इस ट्रेलर की शुरुआत कुछ इस तरह है कि, शाहिद कपूर और उनके साथ टीम नकली पैसो का कारोबार करती है और रातों-रात ही अमीर बन जाती है। इसके साथ ही सिस्टम को तोड़ने के नए-नए तरीके को भी दिखाया गया है। जहां पर अमीर लोग और ज्यादा अमीर हो जाते हैं, वही गरीब लोग कर्ज चुकाते रह जाते हैं।

Also Read: क्रॉप टॉप और जींस में नजर आईं Urfi Javed तो यूजर्स बोले- ‘अब ये करण जौहर से पंगा लेने चली’

पुलिस की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे विजय सेठूपति

इस वेब सीरीज में शाहिद कपूर का पैसे वाला डायलॉग काफी ज्यादा पसंद किया गया है। वही एक दूसरा डायलॉग भी है जिसमें शाहिद कपूर कहते हैं कि “हम मध्यम वर्ग के लोग नहीं है, हम मध्य उंगली वर्ग के लोग हैं।” इस सीरीज में विजय सेतुपति एक पुलिस का रोल निभाते हुए नजर आते हैं और फिर वह शाहिद कपूर और उसकी टीम को पकड़ने के लिए उनका पीछा भी करते हैं। अभी हाल ही में शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस सीरीज को लेकर एक छोटी वीडियो क्लिप शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया था “असली कौन, नकली कौन है।” फैंस ट्रेलर को देखने के बाद आप वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 10 फरवरी को अमेजॉन प्राइम पर वेब सीरीज रिलीज की जाएगी और इसके 8 एपिसोड भी हैं।

Also Read: ब्रेसलेट से लेकर बैकलेस ड्रेस तक को बनाने के लिए Old Bra का ऐसे करें इस्तेमाल, देखने वाले हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026