---Advertisement---

Father’s Day 2025: पिता के असली और सच्चे रिश्ते को दिखाती हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में, रिलेशन में मिठास घोलने के लिए संडे को जरुर देखें

Father's Day 2025: रविवार को फादर्स डे मनाया जाएगा। आप इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए अपने पिता को साथ बॉलीवुड की ये 5 फिल्में देख सकते हैं। इन्हें देखने के बाद आपके रिश्ते में पहले से ज्यादा मजबूती आ जाएगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 14, 2025 10:56 पूर्वाह्न

Father's Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

Father’s Day 2025: इस साल फादर्स डे 15 जून यानी की रविवार को मनाया जा रहा है। हर साल ये जून के तीसरे संडे को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अमेरिका में की गई थी। लेकिन उद्देश्य पूरी दुनिया के पिताओं के संघर्षों को सम्मान देना था। एक पिता का रोल किसी भी बच्चे के जीवन में बहुत ज्यादा अहम होता है। एक बाप हमेशा अपनी औलाद के लिए दुनिया से लड़ते हुए अकसर अपनी इच्छाओं का त्याग कर देता है। इसलिए फादर्स डे के दिन हर बच्चे की इतनी तो जिम्मेदारी बनती है कि, वो दुनिया में लाने वाले पिता के लिए कुछ स्पेशल करे। इस खास दिन आप अपने पिता के साथ बॉलीवुड की 5 ऐसी फिल्में देख सकते हैं , जिनमें बच्चे और पिता के सच्चे रिश्ते को बखूबी दिखाया गया है। आज हम आपके लिए ऐसी ही 5 मूवी लेकर आए हैं।

Ranbir Kapoor की Animal फिल्म Father’s Day 2025 के लिए है बेस्ट

बॉलीवुड में वैसे तो बाप और बेटे के रिश्ते पर कई मूवी बनी हैं, लेकिन जो बात
Ranbir Kapoor और Anil Kapoor की Animal फिल्म में है वो किसी और में नहीं है।

Video Credit: T-Series

इसमें एक बेटे का पिता के प्रति ऐसा लगाव और प्रेम दिखाया गया है। जो सारी हदों को तोड़ देता है। इसमें Bobby Deol और Rashmika Mandanna की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया। ये मूवी साल 2023 में आयी थी और बड़ी हिट साबित हुई थी।

Baghban फिल्म में दिखी बच्चों और पिता की रिश्तों की सच्चाई

Father’s Day 2025 में आप अपने पिता के साथ फैमिली फिल्म बागबान देख सकते हैं।

Video Credit: NH Prime

Amitabh Bachchan और Salman Khan की इस मूवी में बाप और बेटे के रिश्ते की खास केमिस्ट्री को दिखाया गया है। माता-पिता की सेवा करने वाला बेटे के कैरेक्टर में सलमान खान ने सभी का दिल जीत लिया था। इसमें बेटों और बहुओं के रिश्ते की भी सच्चाई को दिखाया गया है। Baghban साल 2003 में आयी थी। लेकिन इसे आज भी उतना ही पसंद किया जाता है।

बेटियों को सशक्त बनाते पिता की फिल्म ‘दंगल’ जरुर देखें

एक पिता का बच्चों के जीवन में क्या रोल होता है? ये जानना है तो Aamir Khan की सुपरहिट फिल्म दंगल को जरुर देखें।

Video Credit: UTV Motion Pictures

साल 2016 में आयी इस मूवी ने ना सिर्फ कमाई के रिकॉर्ड तोड़े बल्कि लोगों के दिलों पर राज किया। इस फिल्म में बेटियों को सशक्त करते एक पिता की असली कहानी को दिखाया गया है। इस Father’s Day 2025 पर आज देख सकते हैं।

पीकू’ में दिखी बेटी और पिता की रियल केमिस्ट्री

जितनी जरुरत बच्चों को मां-बाप की होती है, उतनी उन्हें बच्चों की होती है। इसी रिश्ते को दिखाती पीकू फिल्म को आप इस फादर्स पर देख सकते हैं।

Video Credit: Sony Pictures Films India

इसमें Deepika Padukone ने एक ऐसी बेटी की भूमिका निभाई है जो कि, अपना पूरा जीवन अपने पिता के लिए जीती है। इसमें Amitabh Bachchan और दिविंगत एक्टर Irrfan Khan की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। पीकू फिल्म साल 2015 में आयी थी।

औलाद के लिए पिता को त्याग को दिखाती Angrezi Medium मूवी

एक पिता हमेशा अपने बच्चों के लिए कुर्बानियां देते हुए संघर्ष करता है। पिता के इस रुप को Angrezi Medium मूवी में दिखाया गया है।

Video Credit: Maddock Films

ये मूवी साल 2020 में आयी थी। Irrfan Khan ने एक असली और सच्चे पिता की भूमिका निभाई थी।इसमें Radhika Madan ने उनकी बेटी का रोल किया था। बाप और बच्चों के रियल कनेक्शन को इसमें दिखाया गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026