---Advertisement---

Fighter Teaser: दीपिका संग ऋतिक के एरियल एक्शन ने लूट लिया फैंस का दिल, ‘पठान’ के बाद फिर मोनोकिनी में दिखेंगी मस्तानी

Fighter Teaser: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' का टीजर जारी किया गया जिसमें वे स्क्वाड्रन लीडर बने हुए नजर आएंगे। फैंस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और कहने में दोराय नहीं है कि टीजर को देखने के बाद आप फिल्म के लिए और भी बेताब हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 8, 2023 3:48 अपराह्न

Fighter Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Fighter Teaser: दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फाइटर‘ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया। इसे देखने के बाद निश्चित तौर पर आपकी रूह कांप उठेगी और देखते समय आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आगे क्या होने वाला है। इस फिल्म में दोनों स्टार्स स्क्वाड्रन लीडर के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह टीजर वाकई काफी दमदार है। 1 मिनट 13 सेकंड के इस वीडियो में आप न सिर्फ एक्शन बल्कि जबरदस्त एरियल एक्शन देखेंगे। निश्चित तौर पर इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

स्क्वाड्रन लीडर बनकर छा गए स्टार्स

जहां तक इस वीडियो क्लिप की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर बनकर विमान उड़ाती हुई नजर आएंगी। ऋतिक रोशन भी अपने धांसू लुक से चर्चा में आ गए हैं जो एरियल एक्शन करते दिखेंगे। देश भक्ति धुन और अलग अंदाज में दीपिका और ऋतिक की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। कहने में दो राय नहीं है कि दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस टीजर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए भी नजर आएंगे और दोनों स्टार्स के बीच किस दिन को भी दिखाया गया है।।

फिर ‘पठान’ वाले अंदाज में दिखीं दीपिका

दीपिका पादुकोण पठान के बाद इस फिल्म में भी एक बार फिर मोनिकिनी पहनकर कहर बरपाती हुई दिखेंगी। सोशल मीडिया पर वह चर्चा में आ गई है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री वाकई देखने लायक है और इसे देखने के बाद फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ गई है। फाइटर में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं। वह इंडियन एयर फोर्स के पायलट के किरदार में जंच रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की बात करें तो डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने ‘वार’ और ‘पठान’ के बाद एक बार फिर एक्सपेरिमेंट किया है। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026