---Advertisement---

Fighter Trailer: आसमान पर लड़ते दीपिका-ऋतिक की जोड़ी भर देगी जोश, गणतंत्र दिवस पर पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब

Fighter Trailer: दीपिका-ऋतिक की मोस्ट अवेटेड फिल्म फाइटर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे देखने के बाद आप में भी जोश भर जाएगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 15, 2024 1:08 अपराह्न | Updated: जनवरी 16, 2024 2:13 अपराह्न

FIGHTER
Follow Us
---Advertisement---

Fighter Trailer: 75 वें गणतंत्र दिवस से पहले ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये ट्रेलर आसमान पर लड़ते दीपिका और ऋतिक की फाइट से शुरु होता है और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए खत्म होता है। ट्रेलर एक्शन का फुल डोज है। इसे देखने के बाद हर किसी में देश भक्ति का जोश भर गया है। ट्रेलर में आप देख सकते हैं, दीपिका और ऋतिक फाइटर प्लेन उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स के साथ जबरदस्त लोकेशन दिखाई गई है।

Fighter Trailer हुआ रिलीज

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का ये ट्रेलर यूजर्स के अंदर देशभक्ति जगा देगा। इतना ही नहीं इसे देखने के बाद रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे।फाइटर एक ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी भारतीय वायु सेना के अफसरों के आस-पास घूमती है। इसमें प्यार, रोमांस के साथ एक्शन का जबरदस्त कॉकटेल देखने को मिल रहा है।

इस दिन होगी रिलीज

फिल्म में ऋतिक रोशन ने अपने शानदरा डायलॉग्स से लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इसमें अहम भूमिका में अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख जैसे बड़े कलाकार हैं। जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ट्रेलर में लोगों का दिल जीत लिया है। ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनाई गई फिल्म है। जिसका देशवासियों को लंबे समय से इंतजार था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026