---Advertisement---

Arnab Goswami के सिद्धांत से हटकर इस इनफ्लुएंसर ने सालों बाद विराट-अनुष्का की डेटिंग पर किया खुलासा, एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल

Freddy Birdy: फ्रेडी बर्डी ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि वह सालों से छुपाते रहे लेकिन उन्हें बहुत पहले ही अनुष्का- विराट की डेटिंग के बारे में जानकारी थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2024 4:22 अपराह्न

Freddy Birdy
Follow Us
---Advertisement---

Freddy Birdy: अनुष्का शर्मा विराट कोहली की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर पहले आती रहती थी। यह बात सच है कि आज वे शादीशुदा कपल बन चुके हैं लेकिन किसी समय में उनकी डेटिंग की अफवाहें हर दिन चर्चा में होती थी लेकिन क्या आपको पता है कि एक इनफ्लुएंसर को इसके बारे में पहले से ही पता था और वह विराट कोहली को अनुष्का शर्मा के साथ फ्लर्ट करते हुए सुन चुके थे। लेकिन वह सालों बाद अब इस बारे में बात करते दिखे और साथ में अपने पोस्ट में यह भी बताया कि उन्होंने अर्णब गोस्वामी के सिद्धांत को छोड़ते हुए ऐसा किया। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

ड्राइवर की थी इंटरव्यू को लेकर एक्साइटमेंट

दरअसल फ्रेडी बर्डी इस पोस्ट में यह कहते हैं कि मैं मैगजीन के लिए ज्यादा नहीं लिखता लेकिन एक दिन Vogue मैगजीन ने मुझे अनुष्का शर्मा को लेकर एक स्टोरी कवर करने के लिए कहा। वह सिंगल थी वह वह एक सुंदर अपार्टमेंट में रह रही थी और मैं दिल्ली से मुंबई सिर्फ इंटरव्यू के लिए गया। मुझसे ज्यादा मेरा ड्राइवर एक्साइटेड था और जैसे ही हम उनके अपार्टमेंट के नजदीक गए उसने कहा कि आप यह बात जरूर पूछना कि वह विराट कोहली को डेट कर रही है।

अनुष्का की तारीफ में इनफ्लुएंसर ने कहीं ये बात

उन्होंने कहा अनुष्का मुझे याद है कि वह काफी गॉर्जियस और कल्पना से हटके थी वह यह कहती हुई वहां से गई कि मेरी मां ने कहा है कि कम से कम अपने बालों को बना लेना लेकिन मुझे लगता है मैं ऐसे ज्यादा सही हूं। इनफ्लुएंसर ने लिखा वह काफी खूबसूरत थी लेकिन इससे भी ज्यादा वह फनी थी नॉर्मल और काफी रिलेक्स के साथ-साथ बातूनी थी। यही वजह था कि थोड़ी देर के बाद ऐसा लगा जैसे हम पुराने दोस्त हैं। मेरे अंदर की बरखा दत्त जाग गई और मेरे मन में ड्राइवर का ख्याल आया और सोचा कि क्यों ना मैं विराट कोहली वाला सवाल पूछ लूं निश्चित तौर पर उनकी एक्टिंग स्किल्स बाहर आ गई और वह इस नाटक करने लगी जैसे इस बारे में वह कुछ भी नहीं जानती है मैं भी जाने दिया क्योंकि मैं अर्नव गोस्वामी नहीं था।

विराट कोहली को रंगे हाथ फ्लर्ट करते सुना

फ्रेडी बर्डी ने लिखा, “कुछ मिनट के बाद अनुष्का का फोन बजा और उस खाली कमरे में दूसरे तरफ की आवाज सुनाई दे रही थी की फोन पर जो शख्स है वह उनके साथ काफी अच्छे से फ्लर्टिंग कर रहा है और डिनर का प्लान बना रहा है। मैं समझ गया था कि वह कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली है।

विराट अनुष्का ने बनाई अपनी एक अलग दुनिया

इनफ्लुएंसर ने आगे लिखा कि आज निश्चित तौर पर विराट कोहली एक नेशनल वर्ल्ड चैंपियन है उनकी बहुत सुंदर शादी है और दो बच्चे हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने अपने लिए एक खूबसूरत और पर्सनल दुनिया बनाई है जो मीडिया स्पॉटलाइट से दूर है लेकिन मुझे अभी भी याद है कि जब मैं कार में वापस गया तो मेरा ड्राइवर मुझसे पूछा कि क्या अनुष्का ने विराट कोहली को लेकर कुछ भी कहा मैं हंस रहा था लेकिन मैंने जवाब दिया नहीं।

अनुष्का ने कहीं ये बात

फ्रेडी के इस पोस्ट को देखने के बाद अनुष्का शर्मा भी चुप नहीं रह सकी और उन्होंने इस पोस्ट के कमेंट में लिखा फ्रेडी और साथ में लव और हग की इमोजी। इस इनफ्लुएंसर ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी लेकिन सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026