---Advertisement---

Friendship Day 2024: श्रद्धा ने दिखाई बेस्ट फ्रेंड की झलक तो कार्तिक ने दी फैंस को बधाई, क्यों चर्चा में आई सुहाना-अनन्या

Friendship Day 2024: बॉलीवुड सेलेब्स के फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन की झलकियां फिलहाल चर्चा में है। आइए देखते हैं कैसे चर्चा में हैं श्रद्धा कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2024 7:12 अपराह्न

Friendship Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Friendship Day 2024: 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है और इस दिन का खुमार हर दोस्त पर दिखाई दे रहा है। वहीं इस सब के बीच बॉलीवुड सेलेब्स के बीच में इस खास दिन का खुमार नजर आया और उन्होंने खास अंदाज में इस दिन की शुभकामनाएं दी है। स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बेस्ट फ्रेंड से लोगों की मुलाकात करवाई तो दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म के गाने में खोए हुए नजर आए। आइए देखते हैं अनन्या और सुहाना को।

श्रद्धा कपूर बेस्ट फ्रेंड के साथ करती दिखीं मस्ती

इस खास मौके पर श्रद्धा कपूर बेस्ट फ्रेंड की झलक दिखाती हुई नजर आई। दरअसल श्रद्धा कपूर अपने पेट के साथ मस्ती करती हुई दिख रही है। इस पोस्ट से यह साफ जाहिर है कि श्रद्धा पेट से किस कदर प्यार करती हैं। उन्होंने लिखा, “कौन कहता है कि सबसे अच्छे दोस्त इंसान ही होने चाहिए।”

कार्तिक आर्यन पर इस गाने का खुमार

कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से एक गाने को शेयर करते हुए लोगों को फ्रेंडशिप डे की बधाई दी है। भूल भुलैया 3 एक्टर चर्चा में आ गए। उनका यह पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। तेरा यार हूं मैं गाने का खुमार फिर लोगों पर दिख रहा है।

सुहाना खान और अनन्या पांडे हुए एक साथ स्पॉट

जहां बॉलीवुड की बेस्ट फ्रेंड जोड़ी सुहाना खान और अनन्या पांडे को एक साथ देखा गया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास दिन पर वे मुंबई के एक कैफे में स्पॉट हुए और इस दौरान दोनों चर्चा में है। जहां सुहाना खान को फ्लोरल ड्रेस में स्पॉट किया गया तो अनन्या पांडे व्हाइट क्रॉप टॉप के ऊपर ओवर साइज को-ऑर्ड सेट को कैरी करती नजर आई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026