---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 में अमीषा पटेल, मीका सिंह से लेकर हर्षद चोपड़ा तक हो सकती है इन सितारों की एंट्री, देखें पूरी लिस्ट

Bigg Boss OTT 3 में अमीषा पटेल, मीका सिंह से लेकर हर्षद चोपड़ा जैसे कई बड़े सितारों की एंट्री हो सकती है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 13, 2024 1:40 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: लोगों का पसंदीदा शो Bigg Boss OTT 3 शुरू होने से पहले ही चर्चाओं में आ गया है। कभी शो के होस्ट को लेकर खबरें सामने आती हैं तो, कभी प्लेटफ़ॉर्म को लेकर। अब शो में नजर आने वाले सितारों को लेकर कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं और बताया जा रहा है कि टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में अमीषा पटेल, मीका सिंह से लेकर हर्षद चोपड़ा तक कई बड़े सितारे आ सकते हैं। चलिए अब इसकी पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

अमीषा पटेल आ सकती हैं Bigg Boss OTT 3 में नजर

कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह बताया जा रहा है कि शो के तीसरे सीजन में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों जैसे गदर, कहो न प्यार है और हमको तुमसे प्यार है में काम कर चुकी अमीषा पटेल भी नजर आ सकती हैं।

चेष्टा भगत भी मार सकती हैं शो में एंट्री

निखिल मेहता के साथ टेम्पटेशन आइलैंड में विनर का खिताब जीतने वाली चेष्टा भगत भी बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि चेष्टा शो की कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं।

शो में आ सकते हैं मिका सिंह

कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा गदर एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ मशहूर सिंगर मिका सिंह का नाम भी शो के कंफर्म कंटेस्टेंट में लिया जा रहा है। इन खबरों के मुताबिक मिका भी बिग बॉस ओटीटी 3 में कंटेस्टेंट बनकर आ सकते हैं।

बिग बॉस में हर्षद चोपड़ा भी ले सकते हैं एंट्री

इसी के साथ आपको बता दें, बिग बॉस ओटीटी 3 में मशहूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के हर्षद चोपड़ा भी एंट्री ले सकते हैं। और शो में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

डॉली चायवाला भी लगाएगा शो में एंटरटेनमेंट का तड़का

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अपनी चाय से सोशल मीडिया पर फेम कमाने वाला डॉली चायवाला भी शो में आ कर एंटरटेनमेंट का तड़का लगा सकता है।

अरमान मालिक रख सकते हैं बिग बॉस में कदम

मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा जारी की गई कंटेस्टेंट लिस्ट में मशहूर यूट्यूबर अरमान मालिक का नाम भी शामिल है। उन लिस्ट के अनुसार अब आप अरमान को यूट्यूबर पर ही नहीं टीवी पर भी दकेह सकेंगे।

चंद्रिका दीक्षित भी मचाएंगी शो में तहलका

वडा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित भी बिग बॉस में अपनी एंट्री को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। यहीं सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह भी शो में अपने लड़ाई झगड़ों से तहलका मचा सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026

Kangana Ranaut

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026