---Advertisement---

Deepika Padukone से लेकर Alia Bhatt तक, प्रेगनेंसी के आखरी दिनों में भी मूवी प्रमोट करती दिखीं ये बॉलीवुड हसीनाएं

आज हम Deepika Padukone से लेकर Alia Bhatt जैसी कई बड़ी हसीनाओं का नाम ढूंढ कर लाए हैं जो, प्रेगनेंसी के आखरी दिनों में भी मूवी प्रमोट करती दिखीं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 20, 2024 6:26 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी हैं जो अपने काम को लेकर काफी ज्यादा पैशनेट हैं, अब चाहे उन्हें अपने काम के लिए हेल्थ का त्याग करना पड़े या फैमिली फंक्शन्स का। इस बात का बेहतरीन उदाहरण देती हैं बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट, इन दोनों एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी के आखरी दिनों में भी मूवी प्रमोट की है। यहीं इस हालत में अपने काम को प्रोमोट करने वाली केवल यह दो हसीनाएं ही नहीं बल्कि और भी कई बड़ी एक्ट्रेस हैं। चलिए उनके नाम जानते हैं।

प्रेगनेंसी में भी कल्कि प्रोमोट करने पहुंची Deepika Padukone

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कुछ ही महीनों में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। लेकिन, इस हालत में भी वह अपनी अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी के प्री रिलीज़ इवेंट में पहुंची और फिल्म को प्रोमोट करती दिखीं।

आलिया भट्ट भी कर चुकी हैं ऐसा

इसी तरह आलिया भट्ट भी जब अपनी बेटी राहा को जन्म देने वालीं थी तब ही उनकी सुपरहिट फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज़ हुई, जिसके चलते उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान ही वह फिल्म को प्रोमोट करती और इवेंट्स अटेंड करती दिखीं।

ऋचा चड्ढा ने भी प्रेगनेंसी में की सीरीज प्रोमोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी जल्द मां बनने जा रही हैं। यहीं आपको बता दें ऋचा ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान ही अपनी हिट वेबसीरीज़ हीरामंडी को प्रोमोट किया और एक भी इवेंट मिस नहीं किया। उनकी इस अदा से यह साफ हो रहा है कि वह अपने कम को लेकर कितनी ज्यादा लॉयल हैं।

यामी गौतम ने भी प्रेगनेंसी के दौरान प्रोमोट की फिल्म

यहीं नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम भी इस लिस्ट में शामिल हैं और उन्होंने भी अपनी प्रेगनेंसी के दौरान फिल्म को प्रोमोट किया है। दरअसल, यामी की फिल्म आर्टिकल 370 जब रिलीज़ होने वाली थी तब एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी के आखरी दिन चल रहे थे लेकिन वह अपने काम से पीछे नहीं हटी और फिल्म को प्रोमोट करने पहुंची।

प्रेगनेंसी में फिल्म को प्रमोट करती दिखीं करीना

इसी के साथ बता दें, बॉलीवुड की बेबो उर्फ करीना कपूर खान ने भी अपनी प्रेगनेंसी के दौरान अपनी फिल्म वीर दी वेडिंग को प्रोमोट किया और लोगों से फिल्म देखने के लिए गुजारिश करती दिखीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026