---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: सलमान से लेकर शाहरुख तक इस तरह मनाते हैं गणेश उत्सव का जश्न, फैंस करते हैं फोटोज का इंतजार

Ganesh Chaturthi 2023: सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक गणपति पूजन में लीन नजर आते हैं और हर बार बप्पा का स्वागत करते हैं। अलग अंदाज में वे इस त्यौहार को मानते हुए नजर आते हैं और फैंस भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान, शाहरुख ही नहीं बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो बप्पा के बहुत बड़े भक्त हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 19, 2023 10:33 पूर्वाह्न

Ganesh Chaturthi 2023
Follow Us
---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: गणपति उत्सव यानी गणेश चतुर्थी पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र में इसकी अलग ही झलक देखने को मिलती है। ना सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड सितारे भी इस त्योहार के जश्न में डूबे हुए नजर आते हैं। गणपति बप्पा की आस्था और भक्ति में बॉलीवुड सितारे घर में उनका स्वागत करते हैं और 10 दिन तक यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। अगर बॉलीवुड सितारों की बात करें तो कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो धर्म की परवाह किए बिना गणेश चतुर्थी को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। लिस्ट में शाहरूख से लेकर सलमान खान तक का नाम शामिल है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं आखिर किन सितारों के घर में विराजते हैं बप्पा।

सलमान खान इस तरह मनाते हैं गणेश चतुर्थी

अगर गणेश चतुर्थी की बात की जा रही है तो सलमान खान का जिक्र न करना शायद नाइंसाफी होगी। दरअसल सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान के घर गणपति पूजन इंजॉय करने के लिए शिरकत करते हैं। हर साल सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होती है जिसमें वह गणपति के आस्था में लीन नजर आते हैं। वहीं विसर्जन के दिन अर्पिता खान के घर एक शानदार पार्टी भी दी जाती है जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आते हैं।

शाहरुख खान भी बप्पा को मानते हैं दिल से

इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। दरअसल शाहरुख खान गणपति बप्पा के बहुत बड़े भक्त हैं इसलिए वह अपने घर हर बार गणपति जी का धूमधाम से स्वागत करते हैं। फिर पूरी फैमिली मिलकर पूजा अर्चना करती है।

इस तरह कार्तिक आर्यन मनाते हैं गणेश चतुर्थी

अगर गणेश चतुर्थी की बात हो रही हो तो हम कार्तिक आर्यन को कैसे भूल सकते हैं। दरअसल कार्तिक बप्पा के बहुत बड़े फैन हैं वह इस त्यौहार को काफी धूमधाम से मनाते हैं। एक्टर अपने घर गणेश जी का स्वागत करते हैं। गणेश जी की भक्ति और उनकी आस्था को लेकर सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की कई बार झलक भी देखने को मिली है।

टाइगर श्रॉफ के घर में गणपति का स्वागत

यह बात सच है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर टाइगर श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत‘ का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है। हालांकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि उनके पिता जैकी श्रॉफ बप्पा के बहुत बड़े भक्त हैं और इसलिए टाइगर श्रॉफ के घर हर बार बप्पा का स्वागत किया जाता है।

शिल्पा शेट्टी भी गणेश जी का करती हैं स्वागत

शिल्पा शेट्टी भी बप्पा की भक्ति में ली नजर आती है और वह हर बार अपने घर में गणपति पूजन करती है। सोशल मीडिया पर वह तस्वीरें भी शेयर करती हैं और अपना प्यार बप्पा पर लुटती हुई नजर आती है। वह गणपति की बहुत बड़ी भक्त है और हर बार मूर्ति लाती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

सितम्बर 29, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 29, 2026

Rise And Fall 2

सितम्बर 29, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 53

सितम्बर 29, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 5

सितम्बर 29, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

सितम्बर 29, 2026