---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2025: Kareena Kapoor से लेकर Janhvi Kapoor तक से लें डेकोरेशन आईडिया, सबके होश उड़ा देगा अंबानी स्टाइल जश्न

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी 2025 के लिए आप इन बॉलीवुड सेलेब्स से कॉपी कर सकते हैं। जाह्नवी कपूर से लेकर करीना कपूर तक आपके लिए स्पेशल आइडिया लेकर आई हैं तो इसके अलावा अंबानी फैमिली का जश्न भी देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2025 11:00 पूर्वाह्न

Ganesh Chaturthi 2025
Follow Us
---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा आज घर में विराजमान होंगे और अगले 10 दिनों तक जश्न का माहौल थमने का नाम नहीं लेने वाला है। गणेश चतुर्थी का खुमार बॉलीवुड सेलेब्स में कुछ इस कदर होता है कि इंडस्ट्री में जगह-जगह पर पंडाल बनाए जाते हैं। वहीं कई सेलेब्स अपने घर में भी गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। अगर आप भी Ganesh Chaturthi 2025 के लिए बॉलीवुड स्टाइल डेकोरेशन आइडिया लेना चाहते हैं तो इन झलक पर गौर करें जो वाकई काफी रॉयल और खूबसूरत है। करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक आपको बेस्ट आईडिया दे सकती है तो वहीं अंबानी स्टाइल गणपति का स्वागत कर सबको हैरान कर सकते हैं।

कलरफुल फूलों से करें Janhvi Kapoor की तरह सजावट

इस तस्वीर में आप जाह्नवी कपूर स्टाइल में गणेश चतुर्थी 2025 पर सजावट कर सकते हैं। इसके लिए आपको ढेर सारी रंग बिरंगी फूलों की जरूरत है। मंदिर को सजाने के अलावा आप मंदिर के आगे कई प्लेट्स में फूलों की पंखुड़ियां को कुछ इस तरह सजाकर रख सकते हैं जो वाकई खूबसूरत लगने वाला है। घर में आने वाले मेहमानों नजरे नहीं हटने वाली है।

येलो गेंदे के फूल से Ganesh Chaturthi 2025 पर करें सजावट

अनन्या पांडे स्टाइल सिर्फ पीले गेंदे के फूल से भी आप सजावट कर सकते हैं जो काफी खूबसूरत है। उसके साथ ही Ananya Panday ने व्हाइट मोगरे से इसे और भी खूबसूरत बना रही है। ऐसे में यह डेकोरेशन आइडिया भी परफेक्ट है जो आप ट्राई कर सकते हैं।

चुनरी और लाइट से दें Kareena Kapoor की तरह स्पेशल टच

अगर आपको गणेश चतुर्थी 2025 पर छोटे गणपति बप्पा को विराजमान करना है तो आप करीना कपूर स्टाइल में भी डेकोरेट कर सकते हैं। जहां चुनरी और लाइट्स का कमाल देखने को मिल रहा है। मंदिर जगमग होने वाली है और आपका जश्न भी शानदार होगा।

Madhuri Dixit की तरह व्हाइट और ग्रीन थीम में गणेश चतुर्थी 2025 को बनाए स्पेशल

आप माधुरी दीक्षित से Ganesh Chaturthi 2025 के लिए डेकोरेशन आइडिया ले सकते हैं जो खूबसूरत है। इसके लिए आपको सिर्फ व्हाइट फूल और ग्रीन पत्तों की जरूरत पड़ने वाली है। यह निश्चित तौर पर काफी खूबसूरत आइडिया साबित होने वाला है।

अंबानी फैमिली स्टाइल गणेश चतुर्थी 2025 को करें सेलिब्रेट

यह सच है कि किसी भी जश्न को मनाने में अंबानी फैमिली का कोई टक्कर नहीं है और ऐसे में Ganesh Chaturthi 2025 से पहले एक बार फिर एंटिलिया दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार हो चुकी है। येलो और व्हाइट लाइट से गणपति बप्पा का स्वागत होने के लिए तैयार है। आप भी अपने घर के साथ-साथ मंदिर को इस तरह से डेकोरेट कर जश्न को रॉयल बना सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026