---Advertisement---

Alia Bhatt Ranbir Kapoor स्टाइल में Gauahar Khan ने किया दूसरे बच्चे का स्वागत, जानिए Zeehan को भाई हुआ या बहन

Gauahar Khan: गौहर खान एक बार फिर अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत कर चुकी है और दूसरी बार मां बनी है। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट स्टाइल में उन्होंने इस बात की घोषणा की है। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2025 3:35 अपराह्न

Gauahar Khan
Follow Us
---Advertisement---

Gauahar Khan: गौहर खान फिर मां बन चुकी है और इस बात की घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए की है। जैद दरबार के साथ उन्होंने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। जी हां, बेबी बॉय को जन्म देने वाली Gauahar Khan जिहान के भाई को इस दुनिया में ला चुकी है और ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए जब उन्होंने इसकी घोषणा की तो लोग उन्हें बधाई देने लगे। Alia Bhatt रणबीर कपूर ने राहा कपूर का जिस तरह से स्वागत किया था ठीक उसी अंदाज में एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी लोगों को दी है।

आखिर कब हुआ गौहर खान के बेबी बॉय का जन्म

शेर और शेरनी के साथ दो बच्चे के बैकग्राउंड में Gauahar Khan ने इस पोस्ट में बताया, “बिस्मिल्लाह हिर रहमान नीर रहीम। जिहान 1 सितंबर 2025 को पैदा हुए अपने नए नन्हे भाई के साथ अपने विरासत साझा करने को लेकर बेहद खुश है। हमारे खुश परिवार के लिए सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करती हूं। आभारी और हंसते मुस्कुराते माता-पिता Zaid Darbar और गौहर खान।” उन्होंने अपने दूसरे बेबी बॉय का स्वागत किया है और ऐसे में लोग उन्हें बधाईयां देते हुए नहीं थक रहे।

Alia Bhatt से प्रेरित है Gauahar Khan का पोस्ट

गौरतलब है कि ठीक इसी अंदाज में आलिया भट्ट ने भी राहा कपूर का स्वागत किया था। शेर और शेरनी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि “यह हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी है हमारा बेबी आ गया है और वह एक मैजिकल गर्ल है।” वहीं गौहर खान की बात करें तो जैद दरबार के साथ उनकी शादी 2020 में हुई थी जहां पहले वह एक बेटे के माता-पिता थे लेकिन अब एक और बेबी बॉय के जन्म के बाद Gauahar Khan सुर्खियों में आ गई है। गौहर खान को आखिरी बार लवली लोला शो में देखा गया था।

हमारी तरफ से गौहर और Zaid Darbar को शुभकामनाएं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026