---Advertisement---

Gaurav Khanna: ‘किसी और के पति…’ हेटर्स ने कहा ‘कैरक्टरलेस’ तो बिफर उठी आकांक्षा चमोला, मर्द और औरत को लेकर समाज के नजरिये पर उठाए सवाल

Gaurav Khanna: गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को उनके शो की वजह से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस तक के बीच उन्होंने मर्द और औरत के बीच के नजरिया को लेकर समाज पर कटाक्ष किया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 27, 2026 2:31 अपराह्न

Gaurav Khanna
Follow Us
---Advertisement---

Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना जब से शो से बाहर आए हैं तब से लगातार अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।हाल ही में दिल धोखा और डिजायर में नजर आई आकांक्षा को प्रमोशन वीडियो के बाद काफी ट्रोल किया जा रहा था। लोग उन्हें कैरक्टरलेस के साथ-साथ गौरव खन्ना के साथ उनके रिश्ते पर सवाल उठाते हुए नजर आए। हालांकि इस सब के बीच अब गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इस पर चुप्पी तोड़ते हुए हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब देती हुई दिखी है।

Gaurav Khanna की पत्नी ने ट्रोलर्स की लगाई वाट

दरअसल गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा कि “यह तो मुझे समझ नहीं आता कि आप किसी और के पति को रोमांस करते हुए एक्सेप्ट करते हो लेकिन उसी की बीवी को किसी और के साथ रोमांस करते हुए अरे यह क्या कर रही है कैरक्टरलेस है। यह तो बहुत गलत चीज है बॉस।” उन्होंने आगे कहा कि यह चीज हमें बिल्कुल नहीं सिखाई गई है। औरत और मर्द के बीच के इस नजरिये को बदलने के बारे में बात करते हुए आकांशा चमोला मुखर दिखी।

आकांक्षा चमोला ने शो को लेकर खुद को कहा प्रोफेशनल

हाल ही में आकांक्षा चमोला का ओटीटी शो दिल धोखा और डिजायर रिलीज हुई थी जिसमें उनके इंटिमेट सीन को लेकर उन्हें काफी कट्रोल किया गया था। इसके साथ ही गौरव खन्ना के साथ उनके रिश्ते पर भी सवाल उठाया गया। वहीं शो के बारे में बात करते हुए आकांशा चमोला ने कहा कि मुझे बताया गया था कि एक या दो इंटीमेट सीन है। वहीं आकांक्षा ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए कहा था कि यह पूरी तरह से प्रोफेशनल है।

क्यों गौरव खन्ना और पत्नी को किया गया ट्रोल

वहीं इस सबके बीच आकांक्षा चमोला के पति गौरव खन्ना भी उनके सपोर्ट में खड़े हुए और कहा कि उन्हें किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या बता रहे हैं। शादी उनकी है और उन्हें इस बारे में अच्छे से पता है। आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 के दौरान भी काफी ट्रोल किया जा रहा था।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026