Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को बीते कुछ समय से लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जहां अपने आने वाली सीरीज को प्रमोट करने के लिए पहले उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट डाला था। इसके बाद गौरव खन्ना के साथ उनके रिश्ते को लेकर बातें बनाई जाने लगी। इतना ही नहीं कुंवर अमर के साथ उनका नाम भी जोड़ा जाने लगा। हालांकि इस सबके बीच अब दिल धोखा और डिजायर के प्रमोशनल इवेंट से एक वीडियो वायरल हुआ था जहां आकांक्षा चमोला कुंवर अमर के नजदीक नजर आए जिस पर अब कुंवर ने चुप्पी तोड़ी है
क्यों आकांक्षा चमोला हो रही ट्रोल और कहा जा रहा तारा सुतारिया
View this post on Instagram
गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को लेकर बाद लोग तरह-तरह की बातें बनाते हुए उनकी तुलना और एपी ढिल्लों और तारा सुतारिया के वीडियो से भी करने लगे। दरअसल प्रमोशन इवेंट के दौरान गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला अपने को एक्टर के साथ रोमांटिक दिखी जिस पर लोग ट्रोल करने लगे और यहां तक कि उन्हें अश्लील भी बताते हुए नजर आए। ऐसे में कुंवर अमर ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जो सोशल मीडिया पर ड्रामे चल रहे हैं बहुत से उल्टी सीधी चीज लिखी गई है जो सही नहीं है। वह कहते हैं कि वेब सीरीज का ट्रेलर और सॉन्ग जारी किया गया जिसके लिए हम सब काफी एक्साइटेड थे लेकिन उसे नजर लग गई है।
Gaurav Khanna की पत्नी आकांक्षा चमोला की ट्रोलिंग पर भड़के कुंवर अमर
आकांक्षा चमोला के साथ रिश्ते को लेकर कुंवर अमर कहते हैं कि हम सब एक्टर के तौर पर फैंस को एंटरटेन करने के लिए कुछ भी करते हैं लेकिन उसे जिस तरह से तोड़कर पेश किया जाता है वह दिल तोड़ देता है। हम कुछ भी करने के लिए काफी मेहनत करते हैं लेकिन जो क्लिप वायरल हो रहा है वह काफी अनफेयर है। खासकर मेरे को आर्टिस्ट आकांक्षा चमोला के लिए। इससे पहले आकांक्षा चमोला अपने को स्टार अली हसन और कुंवर अमर के साथ डांस वीडियो को लेकर रिएक्ट किया और इस पर मजे लेती नजर आई। दरअसल आकांक्षा कुंवर और अली के साथ दिल धोखा और डिजायर में नजर आने वाली है।






