---Advertisement---

Gia Manek: साथ निभाना साथिया फेम बनी गोल्डन साड़ी में 8 साल छोटे BF की दुल्हन, क्या दुल्हे को आपने पहचाना

Gia Manek: जिया मानेक साथ निभाना साथिया से पॉपुलर तो हुई लेकिन फिलहाल अपने 8 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ शादी को लेकर चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों ने हलचल मचा दी। क्या आपने दूल्हे के चेहरे पर किया गौर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2025 1:51 अपराह्न

Gia Manek
Follow Us
---Advertisement---

Gia Manek: Saath Nibhaana Saathiya में गोपी बहू के तौर पर पहले जिया मानेक ने खूब सनसनी मचाई थी और उन्हें इस कास्ट से हमेशा याद किया जाएगा। इस सब के बीच Gia Manek अपने ही को स्टार की दुल्हन बन चुकी है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने खलबली मचा दी और लोग नई नवेली दुल्हनिया को बधाई दे रहे हैं। दरअसल जिया मानेक ने एक्टर Varun Jain के साथ शादी रचाई है जो टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं और वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वेडिंग फोटोज में दोनों की खूबसूरती और ने में लोगों का दिल जीत लिया है लेकिन क्या आपने ये गौर किया।

Gia Manek का दुल्हन लुक है सबसे खास

जहां तक जिया मानेक की तस्वीरों की बात करें तो वह गोल्डन साड़ी में नजर आ रही है। तस्वीरों को देखकर साफ है कि उनकी यह शादी काफी प्राइवेट रही है जहां गोल्ड ज्वेलरी, कमरबंद, मल्टीलेयर्ड नेकलेस, कानों में झुमके और मांग टीका के साथ बालों में भारी भरकम गजरे से वह अपने इस दुल्हन लुक को कंप्लीट कर रही है। हाथों में मेहंदी और लाल चूड़ी उनके इस दुल्हन लुक में चार चांद लगा रहा है तो बॉयफ्रेंड वरुण जैन भी मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।

रोमांचक सफर की शुरुआत के लिए जिया मानेक है बेताब

Gia Manek ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दूल्हे Varun Jain के साथ कैप्शन में लिखा, “ईश्वर और गुरु की कृपा और अपार प्रेम के साथ हमेशा मिलन में कदम रख चुके हैं। हाथ में हाथ डाले दिल से दिल मिलाकर, हम दो दोस्त थे आज हम पति पत्नी हैं। अपने सभी प्रिय जनों के प्यार आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया। मिस्टर और मिसेज के तौर पर हंसी, रोमांच और साथ से भरे जीवन के लिए शुभकामनाएं जिया और वरुण।”

कौन है जिया मानेक का 8 साल छोटा दुल्हा Varun Jain

Gia Manek को लोग साथ निभाना साथिया से जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि उनके बॉयफ्रेंड और अब दूल्हा बन चुके वरुण जैन भी टीवी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर नाम है। जहां उन्होंने तेरा मेरा साथ रहे, दिया और बाती हम पहरेदार पिया की सीरियल में नजर आ चुके हैं। हालांकि कुछ लोग ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हैं। अगर विकिपीडिया की माने तो वरुण जैन 31 साल के हैं तो जिया मानेक की उम्र 39 साल है लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस की तरफ से कपल को बधाइयां दी जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026