Giorgia Andriani: फिल्म इंडस्ट्री में कुछ हसीनाएं हैं जो अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा और विवाद में रहती हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम शुमार है जो फैशन को लेकर लोगों को हमेशा हैरान करने में पीछे नहीं रहती है। इस सबके लिए एक बार फिर साड़ी पहनकर बवाल मचाने में जॉर्जिया एंड्रियानी सफल रही लेकिन उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। फिल्मी ज्ञान इवेंट में पहुंचने वाली एक्ट्रेस को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है और लोगों का कहना है यह पगला गई है। आइए जानते हैं आखिर क्यों जॉर्जिया का यह वीडियो बवाल मचा रहा है।
Giorgia Andriani ने साड़ी के पल्लू को लेकर कर दी गलती
दरअसल इवेंट में जॉर्जिया एंड्रियानी फुल ऑन देसी लुक में मॉडर्न तड़का लगाते हुए दिख रही है। इस दौरान वह व्हाइट कलर की कॉर्सेट ब्लाउज को कैरी करती हुई दिखाई देती है जिसमें उनके कर्व्स जमकर फ्लॉन्ट हो रहे हैं। इस दौरान बालों में गजरा माथे पर बिंदी, ग्लॉसी लिपस्टिक और झुमके को स्टाइल कर रही जॉर्जिया की खूबसूरती देखने लायक है। हालांकि उन्होंने गलती सिर्फ इतनी कर दी कि वह पल्लू कंधे पर लेने की बजाय सिर्फ हाथ पर स्टाइल करती दिखी।
जॉर्जिया एंड्रियानी पर भड़के यूजर्स ने लगाई वाट
फ्लोरल प्रिंट साड़ी को उन्होंने ब्लाउज के साथ स्टाइल तो किया लेकिन पल्लू को जिस तरह से कैरी किया इसने लोगों को आग बबूला कर दिया। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखने के बाद एक यूजर ने कहा क्या नॉनसेंस चल रहा है सीरियसली इसे रोको। एक यूजर ने लिखा साड़ी पहनने की जरूरत ही क्यों थी तो एक ने लिखा पगला गई है। एक यूजर ने कहा इन लोगों ने तो साड़ी को भी बदनाम कर रखा है। एक यूजर ने लिखा साड़ी की इंसल्ट कर रही है।
गौरतलब है कि जॉर्जिया एंड्रियानी सलमान खान के भाई अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी है और उनके रिलेशनशिप रुमर्स सुर्खियों में रहे थे। इस सबके बीच अरबाज शूरा खान के साथ शादी कर जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
