---Advertisement---

‘शादी करने के प्लान में थे दोनों…’ Govinda और कोमल रानी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, स्टार वाइफ ने बयां किया दर्द

Govinda: क्या वाकई सुनीता आहूजा को छोड़कर कोमल रानी से शादी करने के प्लान में थे एक्टर, राखी सावंत के फोन कॉल पर स्टार वाइफ ने कुछ ऐसा खुलासा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2026 11:36 पूर्वाह्न

Govinda
Follow Us
---Advertisement---

Govinda: 62 की उम्र और लगभग 40 साल की शादी के बावजूद एक्टर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर फिलहाल बॉलीवुड की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में है जहां उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लगातार एक से बड़े एक दावे कर रही हैं। वहीं इस सबके बीच गोविंदा को लेकर राखी सावंत से बात करते हुए स्टार वाइफ ने कुछ ऐसा कहा जिसने हर किसी के दिमाग को हिला दिया है। सुनीता इस वीडियो में फोन पर यह दावा करती हुई नजर आती है कि गोविंदा कोमल रानी के साथ शादी करने वाले थे। आइए जानते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने किस तरह से नया मोड़ लिया है।

सुनीता आहूजा ने क्यों कही सपोर्ट की बात

जहां फोन पर बात करते हुए राखी सावंत से सुनीता आहूजा यह कहती हुई नजर आती है कि उन्हें कोई सपोर्ट नहीं करता है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आखिर क्यों उन्होंने तलाक का केस वापस लेने का फैसला किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मीडिया के सामने सुनीता से बात करती राखी नजर आती है और कहती है कि आपने जो भी किया वह बहुत ठीक किया। इस पर स्टार वाइफ कहती है कि मेरे सपोर्ट में थोड़ा बहुत बोलना चाहिए तुम्हें सब कहानी मालूम है।

क्या Govinda कर रहे कोमल रानी के साथ शादी की प्लानिंग

इस दौरान राखी सावंत सुनीता आहूजा से कहती है कि “घर की दाल चावल राइस प्लेन घर का होता है। बाहर का चिकन तंदूरी और चिकन टिक्का खाकर कोई फायदा नहीं है तबीयत खराब हो जाएगी।” इस पर सुनीता आहूजा कहती है चिकन टिक्का भी अच्छा होता है देखी ना एयरपोर्ट पर ले गया। इस दौरान राखी सावंत कहती है कि “200 करोड़ पर ध्यान दो दूसरी तीसरी आ गई ना तो 200 करोड़ ले जाएगी सब कुछ अपने नाम पर कर लो मेहरबानी।” वहीं इस दौरान सुनीता आहूजा यह भी कहती हुई नजर आती है कि “मैंने कल कैसे वापस ले लिया नहीं तो शादी करने के प्लान में थे ये दोनों।”

एक बार फिर सुनीता आहूजा के इस बयान से गोविंदा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स सुर्खियों में आ गया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now