Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इसे देखने के बाद कहानी को लेकर इस बात का अंदाजा लग गया है कि आखिर क्या होने वाली है लेकिन इस सब के बीच लोगों की नजर एआई के इस्तेमाल पर अटक गई है। क्या प्रोमो को आकर्षक बनाने के लिए यह किया गया है। आइए जानते हैं फर्स्ट लुक में क्या दिखाया गया है और वरुण धवन की फिल्म को लेकर लोग क्या कह रहे हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की क्या होने वाली है कहानी।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में क्या दिखाया गया है ट्विस्ट
दरअसल ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के फर्स्ट लुक को शेयर किया गया जहां दो बच्चे नजर आते हैं। इस दौरान जब उन्हें पता चलता है कि उनके पिता का नाम एक ही है तब वे खुद कह उठते हैं कि कहीं उन दोनों के पिता भी एक ही इंसान तो नहीं हैं। वहीं इसके बाद वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की झलक दिखाई देती है। अब ऐसे में इतना तो तय है कि यह दो बीवी के बीच फंसे एक शख्स की कहानी है जिसमें ड्रामा, कास्ट और रोमांस देखने के लिए तैयार हो जाइए।
वरुण धवन की फिल्म को लेकर क्या कह रहे लोग
वहीं है जवानी तो इश्क होना है के इस फर्स्ट लुक को देखने के फैंस अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए दिख रहे हैं और लोग इंतजार में है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एआई का इस्तेमाल लोगों को आकर्षित करने के लिए किया गया है ऐसा आरोप लगा रहे हैं। वरुण धवन आखिरी बार बॉर्डर 2 में नजर आए थे जिसमें उनकी एक्टिंग को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब ऐसे में है जवानी तो इश्क होना है में क्या कमाल दिखाते हैं यह देखना दिलचस्प है।
वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगडे डेविड धवन के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए आ रही है और यह 22 मई 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
