Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60 : हनुमान अंश फिल्म को रिलीज हुए दो महीने हो चुके हैं। इस मूवी ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लगभग 2 करोड़ की लागत और बिना किसी बड़े सेलिब्रेटी के नीम करोली बाबा जी के जीवन पर आधारित ये मूवी रिलीज के 60वें दिन भी चल रही है। खास बात ये है कि, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का इस पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60 कितना हुआ?
हनुमान अंश फिल्म ने रिलीज के 60वें दिन 75 लाख का कलेक्शन किया है। ये कमाई 1475 शोज से हुई है। भारत में हनुमान अंश का टोटल कलेक्शन 384.44 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही टोटल ओवरसीज कमाई 39.80 करोड़ रुपए है।वहीं, टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 424.24 करोड़ रुपए हो चुका है। महज 2 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म का कारण मेकर्स और फैंस भागवान हनुमान और नीम करोली बाबा जी के आशीर्वाद को मान रहे हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का हनुमान अंश पर क्यों नहीं पड़ा असर?
एक्टर अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ के आने से हनुमान अंश मूवी के शोज में जरुर गिरावट आयी है। लेकिन इसका कलेक्शन कम नहीं हुआ है। इसके ऊपर कुछ खास असर नहीं पड़ा है।बड़ी फिल्म आने पर छोटी या पुरानी फिल्मों की स्क्रीन कम हो जाती हैं, और वही ‘हनुमान अंश’ के साथ भी हुआ। लेकिन भक्तों ने आस नहीं छोड़ी है।भगवान हनुमान के परम भक्त नीम करोली बाबा जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में अपने रिकॉर्ड्स से सफलता के ऐसे झंडे गाड़े हैं, जो आज से पहले कोई बड़ी फिल्म नहीं कर सकी है।
