---Advertisement---

पिता-बेटे का रीयूनियन! अगस्त्य से हुई Hardik Pandya की मुलाकात तो इस तरह लुटाया प्यार, क्या है इस फोटो के मायने

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या खास शख्स के साथ फोटो शेयर कर सुर्खियों में आए और कैप्शन में कुछ ऐसा कहा जिसने लोगों का दिल जीत लिया। आइए देखते हैं इस तस्वीर में क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2024 11:03 पूर्वाह्न

Hardik Pandya
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में है। जहां एक तरफ वह अपनी पत्नी ताशा स्टानकोविक (Natasa Stankovic) के साथ तलाक की घोषणा कर सुर्खियों में आए तो दूसरी तरफ अब लेटेस्ट फोटो देखने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं क्योंकि इस दफा वह एक खास शख्स के साथ नजर आए हैं। यह फोटो फैंस के लिए भी किसी को तोहफे से कम नहीं है और हार्दिक अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। यह फोटो उनकी खुशी को बयां करने के लिए काफी है। लेटेस्ट फोटो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे हार्दिक अपने बेटे अगस्त्य (Agastya) के साथ क्वालिटी टाइम बता रहे हैं।

Hardik Pandya की तस्वीर के मायने

बीते महीने जब हार्दिक और नताशा की तलाक की खबरें सामने आई तब नताशा अपने बेटे अगस्त के साथ सर्बिया चली गई थी। सर्बिया में वह अपने बेटे अगस्त्य के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आई। वहीं बीते दिन वह वापस मुंबई लौटी और हार्दिक की लेटेस्ट फोटो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे उनके बेटे अपने पिता के साथ समय बिता रहे हैं। वही नताशा को कई दफा अकेले ही स्पॉट किया गया।

Hardik Pandya ने जाहिर की फीलिंग्स

दरअसल हार्दिक ने अपने बेटे अगस्त्य की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह गणपति बप्पा के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए हार्दिक ने कैप्शन में एक दिल की इमोजी और एक किस इमोजी शेयर कर अपने बेटे के लिए प्यार का इजहार कर रहे हैं। यह फोटो वाकई काफी क्यूट है और इसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं की हार्दिक अपने बेटे अगस्त्य के साथ फिलहाल है।

हार्दिक और नताशा के साथ हैं अगस्त्य

इस फोटो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे अगस्त्य अपने माता और पिता दोनों के साथ थोड़े समय के लिए क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। जहां बीते कुछ समय तक वह अपनी मां नताशा के साथ सर्बिया में थे। वहां से नताशा उनकी कई झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई थी। वहीं अब अगस्त्य अपने पिता के साथ हैं। तलाक की घोषणा के साथ हार्दिक ने यह भी कहा था कि उनका बेटा उन दोनों की जिम्मेदारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026