45 साल का साथ छूटा तो धर्मेंद्र को याद कर नहीं रुक सके Hema Malini के आंसू, कहा ‘बाकी जिंदगी कैसे गुजारूंगी’

Hema Malini: इवेंट का माहौल बदल गया एक्ट्रेस अपने दिवंगत पति और एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची। इस दौरान उन्हें याद कर भावुक हुई। ऑडियंस को स्पेशल मैसेज लिखती हुई नजर आई।

Hema Malini

Photo Credit- Google Hema Malini

Hema Malini: नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डर्न आर्ट में लेंस एंड लेगेसी बॉलीवुड इन फोकस की ओपनिंग में सेरेमनी उस समय गमगीन हो गया जब अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र को याद कर एक्ट्रेस भावुक हुई। जी हां, मशहूर अदाकारा और पॉलिटिक्स की दुनिया में एक नाम जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। हेमा मालिनी ने अपने पति धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुई। उन्होंने इस दौरान कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं अपनी जिंदगी कैसे गुजारूंगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसने उनके फैंस को भी इमोशनल कर दिया है।

इस तरह हेमा मालिनी ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

हेमा मालिनी धर्मेंद्र को याद कर करती है कि “यह ट्रिब्यूट सिर्फ़ फ़िल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को ही नहीं, बल्कि उनके सफ़र को भी पहचान देता है, जिसमें बहुत जुनून, लगन और दर्शकों के लिए बहुत प्यार था। वह हमेशा कहते थे, ‘फ़िल्म दिल से जुड़ने का एक तरीका है। वह फ़िल्मों में काम करने और कैमरे के सामने आने को लेकर बहुत पैशनेट थे। उनके लाइफ़ पार्टनर के तौर पर, मैं देख सकती था कि वह कितने जुनूनी थे, और उन्होंने अपनी शानदार परफ़ॉर्मेंस और सबके प्रति अपने व्यवहार से लाखों लोगों के दिलों को छुआ।”

धर्मेंद्र के चले जानें के बाद कैसा महसूस कर रही है Hema Malini

धर्मेंद्र को लेकर बात करते हुए हेमा मालिनी कहती हैं, “उन्होंने एक एक्टर, एक दोस्त और एक पिता के तौर पर, यंग जेनरेशन समेत बहुत से लोगों को इंस्पायर किया है।” वह एक महान इंसान थे। मैं सच में खुशकिस्मत हूं कि मैं उनके साथ था, लेकिन अब मुझे उनकी बहुत याद आती है। वह अब नहीं हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि मैं अपनी बाकी ज़िंदगी कैसे गुजारूंगी।”

गौरतलब है कि 1980 में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी हुई थी और 2025 में बदकिस्मती से उनका साथ छूट गया। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद यूजर्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और सांत्वना दे रहे हैं। यह सच है कि ही मैन के फैंस भी स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उनकी हंसी उनकी फ़िल्में और उनकी एक्टिंग सदियों तक लोगों के दिलों में जिंदा रहने वाली है।

 

 

Exit mobile version